क्या होगा चेंज?
ट्विटर पर व्यू काउंट (View Count) फीचर आते ही इसका असर भी दिखने लगा है। लोगों के ट्वीट्स पर कितने व्यू मिल रहे हैं, यह अब पूरी तरह से विज़िबल हो चुका है। हालांकि कुछ यूज़र्स को यह फीचर्स कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है। एक यूज़र् ने ट्वीट करते हुए लिखा कि उसे ट्विटर की नई डिज़ाइन पसंद नहीं है। इस यूज़र ने यह भी कहा कि व्यू काउंट फीचर से डिज़ाइन अब खराब हो गई है। इस यूज़र के ट्वीट का जवाब देते हुए एलन ने कहा कि ट्विटर एक सेटिंग लाएगा, जिससे व्यू काउंट को टर्न ऑफ किया जा सकेगा।