ऐप वर्ल्ड

Google Banned Apps: तत्काल चेक करें अपना फोन और डिलीट करें ये खतरनाक Apps, वरना खाली हो जाएगा अकाउंट

Google Play Store समय-समय पर ऐसे मोबाइल ऐप्स की जांच करता रहता है, जो कि किसी भी तरह के गलत कार्यों में संलिप्त रहते हैं और चिन्हित होने पर तत्काल प्रभाव से इन्हें बैन किया जाता है। इसलिए यदि आप भी इन खतरनाक मोबाइल ऐप्स का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इन्हें फौरन डिलीट करें।

नई दिल्लीApr 12, 2022 / 04:08 pm

Ashwin Tiwary

प्रतिकात्मक तस्वीर: Google Play Store Banned These Apps

Google ने हाल ही में Play Store पर 10 ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है जो कथित तौर पर फोन नंबर और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी सहित यूजर्स का डेटा एकत्र कर रहे थें। प्रतिबंधित ऐप्स को अब तक 60 मिलियन से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। तो यदि आप भी इन ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं तो तत्काल अपने फोन को चेक करें और इन्हें डिलीट करें। बताया जा रहा है कि ये खतरनाक Apps यूजर्स की निजी जानकारियों का इस्तेमाल कर लोगों के बैंक अकाउंट पर हाथ साफ कर रहे हैं।

एक ग्लोबल लीडिंग पब्लिकेशन के अनुसार, ये ऐप्स सटीक लोकेशन की जानकारी, ईमेल और फोन नंबर, आस-पास के डिवाइस और पासवर्ड इकट्ठा करने में लगे हैं। आमतौर पर, Google किसी ऐप को कई सुरक्षा जांचों से गुजरने के बाद ही Google Play Store पर उपलब्ध होने की अनुमति देता है। हालाँकि, कठोर प्रक्रिया के बावजूद, कई खतरनाक ऐप्स Play Store पर जगह पाने में सफल हो जाते हैं।

यह भी पढें: Solar AC: जानिए सोलर एयर कंडीशनर की कीमत, मेंटेनेंस और फायदे

समय-समय पर गूगल इन ऐप्स की जांच करता रहता है और दोषपुर्ण कार्यों में लिप्त पाए जाने पर इन पर कार्यवाही भी करता है। इस बार गूगल ने ऐसे ही 10 खतरनाक ऐप्स को चिन्हित किया है, जिनका उपयोग करना खतरे से खाली नहीं है। हम यहां पर गूगल द्वारा प्रतिबंधित किए गए इन ऐप्स की पूरी लिस्ट दे रहे हैं जिनके बारे में जानकर आप तत्तकाल इन्हें अपने फोन से डिलीट कर दें।


यहां Google Play Store द्वारा प्रतिबंधित 10 ऐप्स की सूची दी गई है:

1. Speed Radar Camera
2. Al-Moazin Lite (Prayer times)
3. Wi-Fi Mouse (Remote Control PC)
4. QR & Barcode Scanner (Developed by AppSource Hub)
5. Qibla Compass – Ramadan 2022
6. Simple Weather & Clock Widget (Developed by Difer)
7. Handcent Next SMS- Text With MMS
8. Smart kit 360
9. Full Quran MP3-50 Languages & Translation Audio
10. Audiosdroid Audio Studio DAW


आपके सलाह दी जाती है कि आप किसी भी तरह के ऐसे Apps को अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल न करें जिनके बारे में पूरी जानकारी न हो। ऑनलाइन फ्रॉड की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही हैं, अपराधी प्रवृति के लोग ऐसे ही मोबाइल ऐप्स का सहारा लेकर कई तरह के वारदातों को अंजाम देते हैं। इसलिए लुभावने ऐप्स को इंस्टॉल करने से बचें।

Home / Gadgets / Apps / Google Banned Apps: तत्काल चेक करें अपना फोन और डिलीट करें ये खतरनाक Apps, वरना खाली हो जाएगा अकाउंट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.