scriptबहुत काम के हैं भारत सरकार के 10 मोबाइल एप्स, जानिए फायदे | Useful India Govt Apps for everyone | Patrika News
ऐप वर्ल्ड

बहुत काम के हैं भारत सरकार के 10 मोबाइल एप्स, जानिए फायदे

भारत सरकार जबदस्त रूप से डिजिटल इंडिया को बढ़ावा दे रही है जिसको बढ़ावा देने में स्मार्टफोन एप्स का भी बड़ा हाथ है

Mar 05, 2018 / 04:20 pm

Anil Kumar

Govt Apps

भारत सरकार जबदस्त रूप से डिजिटल इंडिया को बढ़ावा दे रही है जिसको बढ़ावा देने में स्मार्टफोन एप्स का भी बड़ा हाथ है। भारत सरकार ने एप्स की महत्ता को समझते हुए डिजिटल पेमेंट, पासपोर्ट सेवा आदि के लिए कई एप्स लॉन्च किए हैं जो नागरिकों के लिए बहुत ही काम के साबित हो रहे हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही 10 एप्स के बारे में जो भारतीय नागरिकों के लिए बड़े काम के साबित हो सकते हैं।

 

स्वच्छ भारत अभियान
इस एप को आपके शहर और आस-पास के क्षेत्र को साफ रखने के लिए लाया गया है। इसके जरिए आप फोटो क्लिक कर पोस्ट कर सकते हैं। नागरिकों से जुड़े मुद्दों पर फोटो पोस्ट कर के उससे जुडी जानकारी नगरपालिका को भेजी जा सकती हैं। इस एप से सभी शहरी स्थानीय निकायों को लिंक कर सकते हैं। इससे आपको शिकायत करने की सही जगह का पता चल जाता है।

 

UMANG
केंद्र, राज्य सरकारों और नगर निगम के अधीन काम करने वाले तमाम विभागों से जुड़े कार्यों के बारे में आप इस एक एप से ही काम में ले सकते हैं। यूनिफाइड मोबाइल एप्लीकेशन फॉर न्यू ऐज गवर्नेंस यानि (UMANG) एप को प्लेास्टोर से डाउनलोड कर आप केंद्र, राज्य और नगर प्रशासन से जुड़े तमाम विभागों 100 से ज्यादा काम घर बैठे ही अपने मोबाइल फोन से निपटा सकते हैं।

 

mPassport
इस एप के जरिए आप अपने स्मार्टफोन पर ही पासपोर्ट से सम्बंधित जानकारी जैसे एप्लीकेशन स्टेटस ट्रैकिंग, पासपोर्ट सेवा, केंद्र की लोकेशन समेत आम जानकारी हासिल कर सकते हैं।


mAadhaar
UIDAI की mAadhaar एप फिलहाल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इस एप के जरिए लोग अपना आधार कार्ड अपने फोन में ही लेकर चल सकते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है की mAadhar एप के जरिए यूजर्स किसी भी सेवा प्रदाता से अपनी eKYC जानकारी शेयर कर सकते हैं। यूजर्स अपनी आधार प्रोफाइल QR कोड के जरिए भी शेयर कर सकते हैं। UIDAI का दावा है की इस एप से यूजर्स कभी भी कहीं भी अपने बायोमेट्रिक डाटा को ब्लॉक कर सकते हैं।

 

Post Info
यह पोस्ट डिपार्टमेंट का एप है जिसमें पार्सल ट्रैकिंग, पोस्टेज कैलक्युलेटर, इन्शुरेन्स प्रीमियम कैलक्युलेटर और इंटरेस्ट कैलक्युलेटर आदि फीचर्स दिए गए हैं। पोस्टल डिपार्टमेंट कई तरह की जीवन बीमा पॉलिसी भी ऑफर करता है।

 

MyGov
यह एप नागरिकों के लिए सरकार में भागीदारी करने के एक प्लेटफार्म के रूप में काम करता है जिसमें यूजर्स अपनी राय, कमैंट्स आदि दे सकते हैं। इसमें यूजर्स नीति तैयार करने और कार्यक्रम कार्यान्वयन में भी हिस्सा ले सकते हैं।

 

MySpeed
यह ट्राई का एप है जो यूजर्स को उनकी इंटरनेट डाटा स्पीड मापने का आप्शन देता है और ट्राई को रिजल्ट भेजता है। यह एप यूजर की निजी जानकारी का यूज नहीं करता और सारा डाटा गुमनाम भेजा जाता है। नेटवर्क सही ना होने पर इसमें यूजर के पास शिकायत करने का आॅप्शन भी होता है।

 

mKavach
यह एप सिर्फ एंड्रॉयड डिवाइसेज के लिए लाया गया है। यह एप का मोबाइल फोन्स से सम्बंधित खतरों को सुलझाता है। जैसे यूजर इसमें स्पैम एसएमएस को ब्लॉक कर सकते हैं। इस एप के जरिए निजी जानकारी चुराने वाले मालवेयर से भी बचा जा सकता है।

 

BHIM
भारत इंटरफेस फॉर मनी यानि BHIM एप मनी ट्रांसफर से लेकर हर तरह के पेमेंट करने वाला एक ऐसा एप है। इससे आप अपने बैंक खाते को जोड़कर आप कहीं भी बैठकर किसी भी व्यक्ति या कंपनी को पेमेंट कर सकते हैं। इसको NPCI यानि नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा चलाया जाता है।

 

आयकर सेतु
यह एप इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की गई सर्विसेज से लिंक है। इसके कुछ यूजफुल फीचर्स में ऑनलाइन टैक्स भरना, पैन के लिए अप्लाई करना और टैक्स कैलक्युलेटर आदि शामिल है। इसमें चैटबॉट भी मौजूद है, जो करदाताओं के सवालों का जवाब देता है।

Home / Gadgets / Apps / बहुत काम के हैं भारत सरकार के 10 मोबाइल एप्स, जानिए फायदे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो