नई दिल्ली: Asus ZenFone Max Pro M1 को आज ग्राहक Flipkart से प्री-ऑडर कर सकते हैं। Asus Zenfone Max Pro M1 को पिछले महीने लॉन्च किया गया था और इसे दो वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसमें पहला वेरिएंट 3जीबी रैम+ 32जीबी स्टोरेज में है, जिसकी कीमत 10,999 रुपए है। दूसरा वेरिएंट 4जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज में है, जिसकी कीमत 12,999 रुपए है। इसे दो कलर ऑप्शन मिड नाइट ब्लैक और ग्रे में ग्राहकों के लिए पेश किया गया है। इसके स्टोरेज को एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।