
not give adapter earpods with the iPhone 12
नई दिल्ली। मार्केट मे एप्पल अपने कई सीरिज के आईफोन को लॉंच करने के लिए जानी जाती है। इस कंपनी से किसी और को कोई मुकाबला नही है आज के समय में ऐप्पल दुनिया का सबसे बड़ा ब्रांड बन चुका है लेकिन इस समय यह अभी हाल ही में लॉच हुए आईफोन 12 सीरीज (Apple iPhone 12 Series) के फोन को लेकर काफी चर्चे में बना हुआ है।
दरअसल एप्पल ने अपनी नई सीरिज आईफोन 12 को लॉन्च किया है जिसका बॉक्स खुलते ही यह चर्चे में आ गया है क्योकि बॉक्स के अंदर स्मार्ट फोन तो दिया गया है लेकिन इस बार कंपनी ने आईफोन 12 के एडॉप्टर या ईयरपॉड्स को ना देने का फैसला लिया है। जिसके चलते कंपनी को सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी ट्रोल (Troll) किया जा रहा है।
Apple ने आईफोन 12 सीरीज के बॉक्स से ऐपल चार्जर और इयरपोड्स को हटा दिया है. जिसके बाद अब कंपनी को सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी ट्रोल (Troll) किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर चार्जर के ना होने से कंपनी का काफी मजाक बनाया जा रहा था जिसके बाद से अब सैमसंग (Samsung) भी आईफोन (Iphone) के साथ चार्जर शामिल नहीं करने को लेकर कंपनी का मजाक उड़ाने में सामने आ रही हैं। अब, Xiaomi ने भी आईफोन का मजाक उड़ाते हुए ट्विटर पर एक वीडियों शेयर किया है जो काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है।
Xiaomi के द्वारा सेय़र किए गए वीडियो में आप देख सकते है कि एक व्यक्ति अपने Mi 10T प्रो स्मार्टफोन के बॉक्स को खोल रहा है जैसे ही वो डिब्बे को खोलता है तो अंदर से सिर्फ चार्जर निकलता है। कंपनी ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'चिंता न करें, हमने #Mi10TPro के साथ बॉक्स से बाहर कुछ भी नहीं छोड़ा।'
Updated on:
20 Oct 2020, 3:01 PM IST
Published on:
20 Oct 2020, 2:42 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.