scriptइन ब्रांडेड लैपटॉप पर मिल रहा 50 प्रतिशत तक डिस्काउंट | Discount on laptops during festive season, maximum disount of 50 percent | Patrika News
मोबाइल

इन ब्रांडेड लैपटॉप पर मिल रहा 50 प्रतिशत तक डिस्काउंट

अगर आप को सस्ती कीमत पर ब्रांडेड
लैपटॉप चाहिए तो यही मौका है जब आप अधिकतम 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट ले
सकते हैं…

Oct 05, 2016 / 11:34 am

पवन राणा

Laptop

Laptop

नई दिल्ली। अगर आप लैपटॉप खरीदने के मूड में हैं और आपको सस्ती कीमत पर ब्रांडेड लैपटॉप चाहिए तो यही मौका है जब आप अधिकतम 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट ले सकते हैं। ऑनलाइन साइट्स जैसे अमेजन, स्नेपडील, शॉपक्लूज और फ्लिपकार्ट लैपटॉप्स पर एक से बढ़कर एक डिस्काउंट डील ली जा सकती है। आइए जानते हैं कौनसे हैं ऐसे लैपटॉप:

डैल इंस्पायर 3552 नोटबुक: इस लैपटॉप की असल कीमत 32,990 रुपए है। इसे आप महज 28397 रुपए में खरीद सकते हैं।

एचपी एपीयू क्वाड कोर ए8: इस लैपटॉप की असल कीमत 25,990 रुपए है। इसे आप महज 22990 रुपए में खरीद सकते हैं। एक्सचेंज में लेने पर 3000 रुपए तक का फायदा मिल सकता है।

लेनेवो जी40-80 – लैपटॉप: इस लैपटॉप की असल कीमत 37,390 रुपए है। इसे आप महज 27490 रुपए में खरीद सकते हैं।

एप्पल मैकबुक प्रो (एमडी101एचएनए): इस लैपटॉप की असल कीमत 89,900 रुपए है। इसे आप महज 48999 रुपए में खरीद सकते हैं।

एसर वन 10 एटम : इस लैपटॉप की असल कीमत 13,999 रुपए है। इसे आप महज 9999 रुपए में खरीद सकते हैं। अगर एक्सचेंज में लेेते हैं तो इसमें से 3000 रुपए तक और कम हो सकते हैं।

माइक्रोमैक्स कैनवॉस लैपटॉप 2 (वाईफाई, 3जी) एटम: 14999 रुपए के इस लैपटॉप का ऑफर प्राइज 9999 रुपए है जबकि एक्सचेंज में लेने पर 3000 रुपए तक का फायदा हो सकता है।

एसर एस्पायर ईएस1-521: इस लैपटॉप की असल कीमत 21,499 रुपए है। इसे आप महज 17499 रुपए में खरीद सकते हैं।

डैल इंस्पायर 3551, 15.6 इंच लैपटॉप: इस लैपटॉप की असल कीमत 22,500 रुपए है। इसे आप महज 24790 रुपए में खरीद सकते हैं।

लेनेवो योगा 300, 2-इन-1 लैपटॉप (80एम1003एक्सआईएन): इस लैपटॉप की असल कीमत 32,990 रुपए है। इसे आप महज 28397 रुपए में खरीद सकते हैं।

Home / Gadgets / Mobile / इन ब्रांडेड लैपटॉप पर मिल रहा 50 प्रतिशत तक डिस्काउंट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो