नई दिल्ली:Nokia 8.1 को पिछले साल लॉन्च किया गया था। अब इस स्मार्टफोन को पहले से सस्ते कीमत में खरीदा जा सकता है। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ( Flipkart ) से ग्राहक इस स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 25,990 रुपये में खरीद सकते हैं। यहां फोन पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही ग्राहक स्मार्टफोन को एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए ईएमआई ऑप्शन पर खरीदते हैं तो उन्हें 5% की छूट मिलेगी।