Oppo Find X5 के फीचर्स:
ओप्पो फाइंड एक्स 5 स्मार्टफोन 6.55 इंच के फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले से लैस है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। फोन में Snapdragon 888 चिपसेट, 8 जीबी रैम और 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इस फोन में भी Find X5 Pro वाला कैमरा सेटअप और सेल्फी कैमरा मिलेगा। बैटरी की बात करें तो फाइंड एक्स 5 स्मार्टफोन में 4800 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 80 वॉट सुपरवूक और 30 वॉट एयरवूक वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। इस हैंडसेट में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और हेडफोन जैक जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मिलेंगे।