कैमरा सेक्शन की बात की जाए तो इसके रियर पर 24 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रांट कैमरा मौजूद है। पावर के लिए फोन में 3800 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी-टाइप सी और 3.5 मिलीमीटर का हेडफोन जैक है।