2001 से अमेरिका में था अमृतसर के पुलिस कमिश्नर सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि इब्राहिम की हिस्ट्री के बारे में ज्यादा जानकारी तो नहीं है। अन्य नागरिकों की तरह इसे भी एकांतवास में रखा गया है। जानकारी के मुताबिक यह अल कायदा आतंकी संगठन के पैसों का प्रबंध करता है। यह 2001 में अमेरिका गया था। वहां ओहियो राज्य की राजधानी कोलंबस मैं पढ़ाई के दौरान अलकायदा के संपर्क में आया था। इसके बाद वह अरब देशों में घूमता रहा।
इसलिए वापस भेजा भारत 2006 में इसने अमेरिकी युवती से शादी कर ली थी। अमेरिका में अवैध रूप से रहने, आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने और मूल रूप से भारत के हैदराबाद का होने के कारण इसे भारतीयों के साथ डिपोर्ट कर भारत भेजा गया है।