26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस की जब महिला के कूल्हों पर पड़ी नजर तो खुला चौंकाने वाला राज

जीआरपी को शक हुआ उसके कपड़ों के अंदर कुछ छिपा हुआ है। जब महिला सिपाही को बुलाकर उसकी तलाशी ली गयी तो जीआरपी भी हैरान रह गयी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 22 Sep 2018, 4:21 PM IST

moradabad

पुलिस की जब महिला के कूल्हों पर पड़ी नजर तो खुला चौंकाने वाला राज

मुरादाबाद: मुरादाबाद जीआरपी को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जब उसने तस्करी के लिए ले जाई जा रही ढाई किलो चरस के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर लिया । जीआरपी ने आरोपी महिला को सप्तक्रांति एक्सप्रेस से पकड़ा है। वो ट्रेन रुकने के बाद प्लेटफार्म नम्बर तीन पर जा रही थी। तभी जीआरपी को शक हुआ उसके कपड़ों के अंदर कुछ छिपा हुआ है। जब महिला सिपाही को बुलाकर उसकी तलाशी ली गयी तो जीआरपी भी हैरान रह गयी। महिला ने अपने नीचे के अंगवस्त्रों में चरस बांध रखी थी। फ़िलहाल चालान कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

हैरतअंगेज: खेल खेल में किसान ने सांप निगला ,फिर जो हुआ तो मच गया हाहाकार

इंटेलिजेंस से मिली थी सूचना

जीआरपी इंस्पेक्टर पंकज पंत के मुताबिक इन्फोर्मेशन मिली थी कि एक महिला बिहार के जैतिया जिले से अम्बाला चरस सप्लाई करने जा रही है। हमने टीम लगाकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। जब प्लेटफार्म नम्बर दो पर सप्तक्रांति रुकी आकर तो आरोपी महिला राजकुमारी प्लेटफार्म से नम्बर तीन पर जाने लगी। जीआरपी टीम को शक हुआ और जब महिला सिपाहियों ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास ढाई किलो चरस बरामद हुई है। इसकी इंटर नेशनल बाजार में कीमत ढाई लाख रुपये है।

जेल ट्रान्सफर के नाम पर यूपी के इस शहर में हो गया करोड़ों का खेल, ऐसे खुला मामला

यहां बांधी थी चरस

महिला के कूल्हे पर ढाई लाख की कीमत की ढाई किलो चरस बंधी हुई थी। इसके बाद महिला को हिरासत में ले लिया। उसके बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। अब जीआरपी इस महिला के माध्यम से पूरे गैंग को पकड़ने में जुट गयी है।

यूपी के इस शहर में हुआ भीषण हादसा,तीन की मौत आधा दर्जन से अधिक घायल

पहले भी पकडे जा चुके लोग

यहां बता दें कि मुरादाबाद मादक पदार्थों की तस्करी का अड्डा बनता जा रहा है। इससे पहले जीआरपी ने इस साल अब तक चार लोगों को चरस के साथ पकड़ा है। ये महिला मूलरूप से बरेली के भमोरा की रहने वाली है और बिहार से अम्बाला चरस लेकर जा रही थी। जीआरपी ने इसकी सूचना सम्बंधित थाना पुलिस को भी भेज दी है ताकि इसके और अपराधिक इतिहास और प्रष्ठभूमि के बारे में पता चल सके। भारत में नेपाल के रस्ते पहले चरस और ड्रग्स बिहार व् पूर्वी उत्तर प्रदेश लाइ जाती है। फिर उसे अनके इलाकों में सप्लाई किया जाता है।