scriptअखिलेश यादव को पुलिस ने लिया हिरासत में, सपा नेताओं की पिटाई के विरोध में जा रहे थे औरैया | akhilesh yadav detained in oriya for protest against beaten of sp mla pradeep yadav news hindi | Patrika News
मुरादाबाद

अखिलेश यादव को पुलिस ने लिया हिरासत में, सपा नेताओं की पिटाई के विरोध में जा रहे थे औरैया

समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को गुरुवार को हिरासत में ले लिया गया है।

मुरादाबादAug 17, 2017 / 01:50 pm

Rajkumar

akhilesh yadav

मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को गुरुवार को हिरासत में ले लिया गया है। जिसके बाद से शहर में सपाई के बीच खलबली मच गई है। इस बीच मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हाजी इकराम कुरैशी के घर सपा कार्यकर्ता एकत्र हो रहे हैं। साथ ही सपा के जिला कार्यालय में भी कार्यकर्ता एकत्र हो रहे हैं। ये सभी लोग अखिलेश यादव की गिरफ्तारी विरोध में इक्ट्ठा हो रहे हैं।

अखिलेश यादव को उन्‍नाव-एक्सप्रेसवे पर हिरासत में ले‌ लिया

बता दें कि उपचुनाव में हुए बवाल के बाद गुरुवार को औरेया जाने के दौरान अखिलेश यादव को उन्‍नाव-एक्सप्रेसवे पर हिरासत में ले‌ लिया गया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस उन्हें लेकर नवाबगंज गेस्ट हाउस के लिए रवाना हो गई। वहीं अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के बाद समाजवादी कार्यकताओं ने हाईवे पर हंगामा शुरू कर दिया। यही हाल मुरादाबाद क्षेत्र का भी है।

उपचुनाव के पर्चा दाखिले में बुधवार को जमकर बवाल

यहां आपको बता दें कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हो रहे उपचुनाव के पर्चा दाखिले में बुधवार को जमकर बवाल देखने को मिला था। इस दौरान सपा कार्यकर्ता एवं भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए थे। इसलिए पुलिस ने सपा के पूर्व विधायक प्रदीप यादव को भी हिरासत में ले लिया था।

सपा प्रमुख अखिलेश का आरोप

बता दें कि सपा प्रमुख अखिलेश का आरोप है कि यूपी पुलिस ने मीडिया के कैमरे को बंद करवाकर सपा कार्यकर्ताओं की बेरहमी से पिटाई की है। वे इसी का विरोध करने के लिए एक्सप्रेस वे के रास्ते औरैया जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अखिलेश यादव को रोक कर उन्हें भी हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने उन्हें भौराह कृषि विज्ञान केंद्र में रखा है। उन्होंने कहा कि पुलिस बीजेपी के इशारे पर काम कर रही है। सपा के पूर्व विधायक प्रदीप यादव की बेरहमी से पिटाई की है। 

Home / Moradabad / अखिलेश यादव को पुलिस ने लिया हिरासत में, सपा नेताओं की पिटाई के विरोध में जा रहे थे औरैया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो