scriptआज़म से भिड़ने जा रहे अमर सिंह ने अखिलेश को बताया औरंगजेब,बोले सत्ता के लिए पिता को कैद कर दिया | Amar singh statement on azam khan and akhilesh yadav | Patrika News
मुरादाबाद

आज़म से भिड़ने जा रहे अमर सिंह ने अखिलेश को बताया औरंगजेब,बोले सत्ता के लिए पिता को कैद कर दिया

-जया प्रदा की ढाल लेकर अमर सिंह भी कूद पड़े हैं।
-आज़म के साथ ही अखिलेश पर भी निशाना साधा।

मुरादाबादApr 19, 2019 / 03:32 pm

jai prakash

moradabad

आज़म से भिड़ने जा रहे अमर सिंह ने अखिलेश को बताया औरंगजेब,बोले सत्ता के लिए पिता को कैद कर दिया

मुरादाबाद: लोकसभा चुनावों में नेताओं की जुबानी लगातार कड़वी होती जा रही है। जिसमें अब जया प्रदा की ढाल लेकर अमर सिंह भी कूद पड़े हैं। रामपुर जा रहे अमर सिंह का भाजपाइयों ने हाइवे अपर स्वागत किया। वहीँ मीडिया से बात करते हुए अमर सिंह ने आज़म के साथ ही अखिलेश पर भी निशाना साधा। जिसमें उन्होंने कहा कि आज़म खान अपना लंगोट सही से बांध लें उतार दूंगा। जबकि अखिलेश यादव की तुलना औरंगजेब से की बोले अपने पिता को कैद ही कर दिया है।

आजम के बचाव में आई डिंपल तो जया प्रदा ने कह दी ऐसी बात, चारों तरफ हो रही चर्चा

इनसे की तुलना
जया प्रदा के चुनाव प्रचार में रामपुर जा रहे अमर सिंह ने आज़म खान पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा की हम नारी का सम्मान करते है। अभी अभी नवरात्र निकले है। जिसमें हमारी संस्कृति महिलाओं का सम्मान सिखाती है। बोले मुस्लिम हमारे दुश्मन नही है। इस देश में वीर अब्दुल हमीद और डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम भी हुए हैं। बल्कि उन्हें खिलजी, तैमूर लंग जैसे लोगो नारी का अपमान करने वालो से उन्हें दिक्कत है। अमर सिंह ने इशारों इशारों में खिलजी रावण और दुशासन से आज़म खान की तुलना कर डाली।

इस बाहुबली बसपा प्रत्‍याशी के सरकारी गनर ने कोतवाली प्रभारी पर तान दी कारबाइन और गोली मारने की दी धमकी

इनसे पूछे सवाल
जया प्रदा पर दिए आज़म के विवादित बयान पर सोनिया, मायावती, ममता बनर्जी और प्रियंका के खामोश रहने पर अमर सिंह ने हैरानी और दुख जताया। मायावती को याद दिलाया आज़म का उन परबेहद गंदा बयान दिया गया था। उन्होंने सवाल भी उठाया की वो ऐसे में आज़म के प्रचार में कैसे आएंगी। उन्होंने कहा जहां नारी का सम्मान नही वहां देवो का वास नही।

अखिलेश को औरंगजेब
अखिलेश को लेकर कहा कि वो मुख्तार अंसारी का विरोध कर रहे हैं, जबकि उनका बेटा अब अखिलेश का प्रचार कर रहा है। यानि अखिलेश अब औरंगजेब हो चुके हैं जिसने गद्दी के लिए अपने पिता को कैद कर लिया था।

Home / Moradabad / आज़म से भिड़ने जा रहे अमर सिंह ने अखिलेश को बताया औरंगजेब,बोले सत्ता के लिए पिता को कैद कर दिया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो