मुरादाबाद: सितम्बर महीने के शुरुआत के साथ ही आपकी ज़रा सी अनदेखी आपको थोडा परेशान कर सकती है। जी हां महीने की शुरुआत के साथ अगले सप्ताह में 6 दिन बैंक बंद रहेंगे। जिस कारण आपको कैश की किल्लत हो सकती है। क्यूंकि छुट्टियों में अक्सर एटीएम भी जबाब दे जाते हैं। लेकिन अधिकारी समुचित कैश का दावा कर रहे हैं,लेकिन पिछले अनुभव उनके दावों के मुफीद नहीं फिट बैठ रहे। इसलिए बेहतर होगा आज और कल में कैश का इंतजाम अगले एक सप्ताह का कर लीजिये।