scriptMoradabad News: मंडल में खूब दौड़ी साइकिल, सपा का दबदबा कायम, बसपा का मंडल में नहीं खुला खाता | Bicycle ran a lot in Moradabad division | Patrika News
मुरादाबाद

Moradabad News: मंडल में खूब दौड़ी साइकिल, सपा का दबदबा कायम, बसपा का मंडल में नहीं खुला खाता

Moradabad News: मुरादाबाद मंडल में साइकिल सरपट दौड़ी है। छह में से तीन सीटों पर कब्जा जमाकर सपा ने मंडल में अपना दबदबा कायम रखा है।

मुरादाबादJun 05, 2024 / 05:16 am

Mohd Danish

Bicycle ran a lot in Moradabad division

Bicycle ran a lot in Moradabad division

Moradabad News: मुरादाबाद मंडल की सियासत में पहली बार किस्मत आजमाने वाली आजाद समाज पार्टी का खाता खुल गया। भाजपा और रालोद को एक-एक सीटें मिली। जबकि बसपा का मंडल में खाता तक नहीं खुला।
भाजपा ने मंडल की बिजनौर सीट को छोड़कर बाकी पांच सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। बिजनौर सीट से भाजपा के सहयोगी दल रालोद का प्रत्याशी चुनावी मैदान में था। दूसरी ओर अमरोहा सीट छोड़कर पांच सीटों पर सपा चुनाव लड़ी। अमरोहा सीट पर कांग्रेस के खाते में थी। मंडल की छह सीटों में तीन चरणों में चुनाव हुए। मंगलवार को चुनाव के नतीजे सामने आए। नगीना लोकसभा सीट को छोड़ दिया जाए तो बाकी पांच सीटों पर सपा-कांग्रेस और भाजपा में सीधी टक्कर थी।
सपा ने मुरादाबाद, रामपुर और संभल सीट पर जीत दर्ज की। भाजपा मंडल की एक मात्र अमरोहा सीट ही जीत पाई। जबकि बिजनौर लोकसभा सीट पर भाजपा की सहयोगी दल रालोद ने बाजी मारी। सुरक्षित सीट नगीना का परिणाम चौंकाने वाला रहा। यहां भाजपा और सपा के उम्मीदवारों को पछाड़ते हुए आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर ने धमाकेदार जीत दर्ज की।

Hindi News/ Moradabad / Moradabad News: मंडल में खूब दौड़ी साइकिल, सपा का दबदबा कायम, बसपा का मंडल में नहीं खुला खाता

ट्रेंडिंग वीडियो