scriptकम होने के बजाय बढ़ता जा रहा किसानों का गुस्सा, अब इस शहर में भी लग गए बीजेपी को चेतावनी वाले बोर्ड | Bjp mla rajesh chunnu on farmers bord favour our party | Patrika News
मुरादाबाद

कम होने के बजाय बढ़ता जा रहा किसानों का गुस्सा, अब इस शहर में भी लग गए बीजेपी को चेतावनी वाले बोर्ड

नाराजगी मुरादाबाद भी पहुंच गयी है। जनपद की कांठ विधानसभा में भी नाराज किसानों ने ऐसे बोर्ड लगा दिए हैं। जिससे भाजपा नेताओं की बेचैनी बढ़ गयी है

मुरादाबादOct 09, 2018 / 03:42 pm

jai prakash

moradabad

कम होने के बजाय बढ़ता जा रहा किसानों का गुस्सा, अब इस शहर में भी लग गए बीजेपी को चेतावनी वाले बोर्ड

मुरादाबाद: यूपी गेट पर किसानों पर लाठीचार्ज और बल प्रयोग का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अकेले अमरोहा जनपद के आधा दर्जन से अधिक गावों में नाराज किसानों ने भाजपा के खिलाफ गांव में न घुसने के चेतावनी लिखा बोर्ड लगा दिया। जिससे भाजपाइयों में हडकंप मचा हुआ है। वहीँ अब ये नाराजगी मुरादाबाद भी पहुंच गयी है। जनपद की कांठ विधानसभा में भी नाराज किसानों ने ऐसे बोर्ड लगा दिए हैं। जिससे भाजपा नेताओं की बेचैनी बढ़ गयी है।

टीचर ने बच्चों के साथ किया कुछ ऐसा कि घर छोड़कर निकल पड़े हरिद्वार

ये लगा दिया बोर्ड

कांठ विधान सभा के गांव बागड़पुर और कस्बे में पट्टी मोहल्ले में नाराज किसानों ने बोर्ड लगा दिया है।। जिस पर किसान एकता जिंदाबाद का नारा लिखने के साथ ही एक अच्छी खबर भाजपा के लिए नहीं लिखी है। इस पर लिखा है कि बी जे पी वालों का इस गांव में आना सख्त मना है। जान माल की स्वंय रक्षा करें। सौजन्य से किसान एकता मंच। इस बोर्ड के लगने से स्थानीय भाजपा के साथ ही पुलिस प्रशासनिक खेमे में भी हडकम्प मच गया है।

योगी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, इस AC बस में सफर करने पर लगेंगे इतने रुपये

विधायक ने किया पार्टी का बचाव

वहीं कांठ से भाजपा विधायक राजेश कुमार चुन्नू ने बताया कि किसानों में कोई नाराजगी नहीं है। उनके मुताबिक ये कुछ लोग जानबूझकर शरारत कर रहे हैं। कुछ लोग अन्य पार्टियों के लोग हैं जो इस तरह का माहौल बना रहे हैं। सब भाजपा के साथ हैं। भाजपा सरकार ने जितना किसानों के लिए काम किया है उतना किसी सरकार ने नहीं किया है।

कैराना के दिवंगत भाजपा सांसद हुकुम सिंह का इलाके में था इतना रसूख, वीडियो देखकर मान जाएंगे आप

भाजपा नेता बेचैन

किसानों की इस तरह सार्वजनिक नाराजगी ने स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ हाई कमान की भी बेचैनी बढ़ा दी है। क्यूंकि लोकसभा चुनावों में विपक्षी पार्टियो का मुकाबला करने से ज्यादा भाजपा से अगर इस तरह के समुदाय नाराज हो गए तो हालात मुश्किल भरे हो जायेंगे।

योगी सरकार ने बनाया रिकॉर्ड, दिवाली से पहले हजारों सिपाहियों को दिया यह बड़ा तोहफा

मंत्री ने भी दिया था बयान

इससे पहले अमरोहा में कैबिनेट मंत्री ने किसानों पर लाठीचार्ज को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसकी निंदा की थी और बोले थे कि इसकी जिम्मेदार दिल्ली की केजरीवाल सरकार है। भाजपा किसानों की हितैषी पार्टी है। उन्होंने ने भी भाजपा द्वारा किसान कल्याण की कई आंकड़े गिनाये थे।

Home / Moradabad / कम होने के बजाय बढ़ता जा रहा किसानों का गुस्सा, अब इस शहर में भी लग गए बीजेपी को चेतावनी वाले बोर्ड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो