scriptभाजपा के इस नेता ने पार की सारी सीमाएं, राहुल गांधी को लेकर ये दिया यह विवादित बयान | BPJ leader uses parliamentary language against Rahul Gandhi | Patrika News
मुरादाबाद

भाजपा के इस नेता ने पार की सारी सीमाएं, राहुल गांधी को लेकर ये दिया यह विवादित बयान

मुरादाबाद में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश चन्द्र रत्न ने मंच से गांधी परिवार पर जोरदार हमला बोला।

मुरादाबादSep 17, 2017 / 06:55 pm

Iftekhar

BJP

मुरादाबाद. लोकसभा चुनाव में भले ही अभी डेढ़ साल का वक्त हो, लेकिन भाजपा नेताओं ने अभी से कांग्रेस अधक्ष्य सोनिया गांधी और उपाधाक्ष्य राहुल गांधी को घेरना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में रविवार को मुरादाबाद में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश चन्द्र रत्न ने मंच से गांधी परिवार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी तुम्हें मुसलमानों की बड़ी याद आती हैं। कभी अपने दादा फिरोज गांधी की कब्र पर चादर चढ़ाने गए हो क्या। तुम्हारी मम्मी का नाम मेनू बेगम था। नाम क्यों बदल लिया।

 रत्न ने आगे कहा कि ये केवल भारतीय जनता पार्टी ही है, जो तीन तलाक के मुद्दे को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक गई। इसके आलावा भी उन्होंने कई मुद्दों पर कांग्रेस पर निशाना साधा। रमेश चन्द्र रत्न मुरादाबाद में आयोजित पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने पहुंचे थे। यहां उन्होंने पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में अनुसूचित जाती-जनजाति के प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कार देकर सम्म्नानित भी किया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की तमाम योजनाओं का बखान किया, जिनसे वंचित वर्ग को फायदा हो रहा है। साथ ही ये भी कहा की दलितों और पिछड़ों को सबसे ज्यादा फायदा मोदी सरकार में ही मिल रहा है।

कार्यक्रम में नगर विधायक रितेश गुप्ता के साथ ही राज्य मंत्री भूपेन्द्र सिंह भी मौजूद थे। इन दोनों ने भी बच्चों को सम्मानित किया। भूपेन्द्र सिंह ने भी योगी सरकार की अब तक की उपलब्धियों का मंच से जमकर बखान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो-जो वादे किये थे, वे अब धीरे धीरे पूरे हो रहे हैं। वहीं, कार्यक्रम शुरू होने से पहले सभी ने पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर केक काटा। साथ ही वृक्षारोपण भी किया। इसके अलावा अपने आस-पास साफ़-सफाई का संकल्प भी लिया। इस मौके पर भाजपा की ओर से यह ऐलान किया गया कि जनपद में सभी विधानसभाओं क्षेत्रों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए थे, जिसमें सुबह अपने-अपने इलाकों में विधायकों व नेताओं ने सफाई अभियान भी चलाया। कई जगह मिठाई भी वितरित की गई।

Home / Moradabad / भाजपा के इस नेता ने पार की सारी सीमाएं, राहुल गांधी को लेकर ये दिया यह विवादित बयान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो