scriptMoradabad News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य करेंगे बूथ अध्यक्षों का मार्गदर्शन, स्थानीय तैयारियों से संतुष्ट नहीं वरिष्ठ नेता | Deputy CM Keshav Prasad Maurya guide booth presidents in Moradabad | Patrika News
मुरादाबाद

Moradabad News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य करेंगे बूथ अध्यक्षों का मार्गदर्शन, स्थानीय तैयारियों से संतुष्ट नहीं वरिष्ठ नेता

Moradabad News: यूपी के मुरादाबाद में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके लिए पार्टी पदाधिकारी तैयारी में जुटे हैं।

मुरादाबादApr 05, 2024 / 02:20 pm

Mohd Danish

deputy-cm-keshav-prasad-maurya-guide-booth-presidents-in-moradabad.jpg

Deputy CM Keshav Prasad Maurya

Deputy CM Keshav Prasad Maurya: जिलाध्यक्ष आकाश पाल और महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि बैठक में बूथ अध्यक्षों को बूथ प्रबंधन करने के तरीके उप मुख्यमंत्री बताएंगे। हर बूथ पर मत प्रतिशत बढ़ाने को हर हाल में लक्ष्य हासिल करने की जिम्मेदारी बूथ अध्यक्षों व पन्ना प्रमुखों की हैं।

बताते चलें कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को शहर में चुनाव को धार देने के लिए आएंगे। वह बूथ अध्यक्षों की बैठक लेने के बाद लोकसभा चुनाव के तैयारियों की समीक्षा करेंगे। उप मुख्यमंत्री दोपहर तीन बजे दिल्ली रोड स्थित एक होटल पहुंचेंगे। इसके बाद शहर और देहात क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के साथ चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

मीडिया प्रभारी राहुल सेठी ने बताया कि मुरादाबाद नगर में 502, मुरादाबाद ग्रामीण में 399 बूथ मौजूद हैं। जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका के अनुसार कांठ विधानसभा क्षेत्र में 419, ठाकुरद्वारा में 408 बढ़ापुर में 405 बूथ हैं। उप मुख्यमंत्री 2133 बूथों की समीक्षा करेंगे।

बूथ स्तर पर पार्टी ने कई अभियान चलाए थे। प्रत्येक बूथ की जानकारी नमो एप पर देना था। समीक्षा का उद्देश्य मतदाताओं से संपर्क करने और मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक पहुंचाना है। इसके पहले क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया और जिला प्रभारी राजेश यादव बूथों की समीक्षा कर चुके हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी बूथों को मजबूत करने और बूथ जीतने का नारा दे चुके हैं।

Home / Moradabad / Moradabad News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य करेंगे बूथ अध्यक्षों का मार्गदर्शन, स्थानीय तैयारियों से संतुष्ट नहीं वरिष्ठ नेता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो