मुरादाबाद। मुरादाबाद से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है जहां ट्रेन में सीट के विवाद को लेकर एक फौजी को चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया गया। जवान मुरादाबाद-रामपुर रेलवे ट्रैक के किनारे घायलावस्था में बेसुध मिला,जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जवान दिल्ली से नैनीताल जा रहा था।