scriptसात महीने से महिला डॉक्टर गैरहाजिर, DM ने तुरंत कर दिया निलंबित, विभाग में मचा हड़कंप | Female doctor found absent in Moradabad | Patrika News
मुरादाबाद

सात महीने से महिला डॉक्टर गैरहाजिर, DM ने तुरंत कर दिया निलंबित, विभाग में मचा हड़कंप

Moradabad News: मुरादाबाद के चिकित्सालयों और दफ्तरों का जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस बीच मुरादाबाद के भोजपुर सीएचसी की डॉक्टर के गायब रहने की जानकारी DM को मिली।

मुरादाबादJan 05, 2024 / 09:01 am

Mohd Danish

female-doctor-found-absent-in-moradabad.jpg
Moradabad News Today: मुरादाबाद के डीएम मानवेंद्र सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोजपुर का औचक निरीक्षण किया। इस बीच पता चला कि यहां महिला डॉक्टर उपासना सिंह सात महीने से गैरहाजिर चल रही हैं। इसके बाद उन्होंने महिला डॉक्टर को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
DM ने जताई नाराजगी
DM ने यहां मरीजों का हालचाल जाना और उनकों मिलने वाली दवाइयां के बारे में जानकारी ली। स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को नियमित रूप से भोजन उपलब्ध नहीं कराए जाने और भोजन की व्यवस्था के लिए एक बुजुर्ग महिला को जिम्मेदारी सौंपे जाने पर नाराजगी जताई।
यह भी पढ़ें

सपा ने 6 विधानसभाओं में 10 प्रभारियों को सौंपी जिम्मेदारी, कमजोर बूथों को मजबूत करने का लक्ष्य

शौचालय में मिला ताला बंद
डीएम ने नगर पंचायत भोजपुर में बने सार्वजनिक शौचालय का औचक निरीक्षण किया। यहां मुख्य गेट का ताला खुला था लेकिन अंदर शौचालय में ताला बंद पाया गया। शौचालय में दरवाजे के पास टाइल्स टूटी हुई पाई गई। डीएम ने सभी कर्मचारियों की पत्रावलियां को देखने के बाद उनको अच्छे ढंग से रखने के निर्देश दिए।

Hindi News/ Moradabad / सात महीने से महिला डॉक्टर गैरहाजिर, DM ने तुरंत कर दिया निलंबित, विभाग में मचा हड़कंप

ट्रेंडिंग वीडियो