scriptयूपी के इस जनपद में नहीं कम हो रहा तेंदुए का आतंक,48 घंटे में बनाया दो बच्चों को शिकार, | Leopard attack three year old girl in her home | Patrika News
मुरादाबाद

यूपी के इस जनपद में नहीं कम हो रहा तेंदुए का आतंक,48 घंटे में बनाया दो बच्चों को शिकार,

48 घंटे के अंदर तेंदुए ने एक 9 साल के बच्चे को अपना निवाला बनाने के बाद अब ढाई साल के मासूम बच्ची पर हमला कर कर दिया।

मुरादाबादSep 19, 2018 / 08:03 pm

jai prakash

moradabad

यूपी के इस जनपद में नहीं कम हो रहा तेंदुए का आतंक,48 घंटे में बनाया दो बच्चों को शिकार,

मुरादाबाद: जनपद के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में तेंदुए का आतंक जारी है। पिछले 48 घंटे के अंदर तेंदुए ने एक 9 साल के बच्चे को अपना निवाला बनाने के बाद अब ढाई साल के मासूम बच्ची पर हमला कर कर दिया। लेकिन इससे पहले आदमखोर तेंदुआ उसे शिकार बनाता बच्ची की मां ने तेंदुए के मुंह से बच्ची को निकाल लिया। बच्ची पर तेंदुए के हमले से परिजनों और ग्रामीणों ने हल्ला कर दिया जिससे तेंदुआ बच्ची को छोड़कर भाग गया। वहीँ बच्ची को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीँ ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

सटोरियों ने बताया- भारतपाकिस्‍तान मैच में यह टीम जीतेगी, क्रिकेट मैच पर इस तरह लगाया जा रहा Online Satta

घर ले आंगन में खेल रहा था बच्चा

ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुनीमपुर मे वीर सिंह का घर गांव के बिल्कुल बाहर है। आज सुबह वीर सिंह उसकी पत्नी शशि ओर ढाई साल की बच्ची वंदना घर के आंगन में बैठे थे। बच्ची घर के आंगन में ही खेल रही थी तभी घात लगाए बैठे तेंदुए ने नज़र बचते ही बच्ची पर हमला कर दिया। इससे पहले तेंदुआ बच्ची को उठाकर ले जाता तेंदुए पर बच्ची के मा बाप दोनों तेंदुए पर टूट पड़े. शोर मचाने पर और अपने ऊपर वार होता देख तेंदुआ बच्ची को छोड़कर भाग गया। इतनी देर में गांव वाले भी मौके पर एकत्र हो गए। घटना की जानकारी तुरंत डायल 100 पर दी गयी। डायल 100 ने घायल बच्ची को उठाकर तुरंत सीएचसी ठाकुरद्वारा लेकर आ गयी। जहा बच्ची का उपचार चल रहा है।

यूपी के इस शहर में हुआ भीषण हादसा,तीन की मौत आधा दर्जन से अधिक घायल

जल्द पकड़ा जायेगा तेंदुआ

वन विभाग के डिप्टी रेंजर करन सिंह ने बताया कि एक बच्ची पर तेंदुए ने हमला कर दिया था जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेंदुए ने 48 घंटे में दूसरा हमला है पहले एक बच्चे की मौत हो चुकी है। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे को लगाया गया है। एक पिंजरा होने की वजह से केवल एक ही जगह पिंजरा लगाया जा सकता है। तेंदुए को पकड़ने के लिए लखनऊ से टीम आयी है। जब तक तेंदुए को पकड़ नही लिया जाता तब तक टीम वापस नही जाएगी।

Home / Moradabad / यूपी के इस जनपद में नहीं कम हो रहा तेंदुए का आतंक,48 घंटे में बनाया दो बच्चों को शिकार,

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो