scriptपहले पी शराब फिर ससुराल मिलाया फोन, बोला, हैलो ! मैंने अपनी पत्नी का मर्डर कर दिया है | Man murder his wife after drunked | Patrika News
मुरादाबाद

पहले पी शराब फिर ससुराल मिलाया फोन, बोला, हैलो ! मैंने अपनी पत्नी का मर्डर कर दिया है

-खुद पति ने मायके वालों को सूचना दी
-पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी

मुरादाबादMar 19, 2019 / 06:04 pm

jai prakash

moradabad

पहले पी शराब फिर ससुराल मिलाया फोन, बोला, हैलो ! मैंने अपनी पत्नी का मर्डर कर दिया है

मुरादाबाद: जनपद के बिलारी थाना क्षेत्र में एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जिसमें एक महिला की दहेज़ के लिए उसके पति ने गला घोंटकर हत्या कर दी। खुद पति ने मायके वालों को सूचना दी कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और शव को कब्जे में लेकर परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है। जबकि आरोपी पति फरार हो गया है।

VIDEO: प्रियंका गांधी पर टिप्पणी के बाद इस नेता ने दी बड़ी चेतावनी, कहा-स्मृति र्इरानी आैर सुषमा स्वराज भी क्या…

मच गया कोहराम
बिलारी थाना क्षेत्र के ग्राम अरीखेड़ा खेड़ा निवासी लेखपाल ड्राईवर है। उसकी शादी हजरत नगर गढ़ी निवासी सीमा से हुई थी। सीमा के परिजनों के मुताबिक वो इस समय अपने मायके में थी। लेखपाल उसे बुलाने आया तो उसने जाने से मना कर दिया और कहा कि होली बाद आएगी। जिस पर उसका ससुरालियों से विवाद भी हुआ। परिजनों के मुताबिक आज सुबह खुद लेखपाल ने मायके में फोन पर सूचना दी कि उसने सीमा की गला घोंटकर हत्या कर दी है। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

पंखे पर लटकी थी लाश
परिजन उसके घर पहुंचे जहां सीमा की लाश पंखे से लटकी हुई पड़ी थी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। इस मामले में एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर दहेज़ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। बाकि पुलिस की छानबीन जारी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो