scriptशीतलहर: लगातार दूसरे दिन मुरादाबाद सबसे ठंडा शहर, 12 डिग्री रहा अधिकतम तापमान | Moradabad coldest city on 3rd January 12 degree maximum temperature | Patrika News
मुरादाबाद

शीतलहर: लगातार दूसरे दिन मुरादाबाद सबसे ठंडा शहर, 12 डिग्री रहा अधिकतम तापमान

अमरोहा जिले का अधिकतम तापमान 13.5 और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मुरादाबादJan 03, 2018 / 09:55 pm

Rahul Chauhan

Coldest day
मुरादाबाद: ठंड और कोहरे से फिलहाल निजात मिलती नजर नहीं आ रही। बुधवार को भी पूरे मंडल में शीतलहर का प्रकोप बना रहा। दिन का अधिकतम तापमान 12 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। कोहरे और धुंध की वजह से धूप नहीं खिली। इससे मंगलवार की तुलना में बुधवार को भी तापमान और अधिक नीचे लुढ़क गया। जिससे दिन के तापमान में तीन फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गयी। बाजारों और सड़कों पर पूरे दिन सन्नाटा ही पसरा दिखा।
यह भी पढ़ें
ऐसा रहा पुलिस मुठभेड़ में मारे गए एक लाख के इनामी साबिर की वारदातों का सफर

स्थानीय मौसम अधिकारी निसार अहमद ने बताया कि अगले चौबीस घंटों तक स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी। चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। पिछले दो दिनों से न्यूनतम तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आई है। हालांकि बुधवार को हवा की रफ्तार और नमी दोनों में बढ़ोतरी से मौसम वैज्ञानिक न्यूनतम तापमान में भी गिरावट की संभावना जता रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि अगले चौबीस घंटे के बाद मौसम साफ होने की संभावना है।
दरअसल 3 जनवरी को मुरादाबाद में अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस। मंडल के अन्य जिलों संभल, रामपुर और अमरोहा में भी कमोबेश ऐसे ही हालात रहे। संभल में अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ जबकि न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रामपुर में अधिकतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ जबकि न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
यह भी पढ़ें
यहां भी चुनाव के लिए घोषित हुए प्रत्याशी, अब मचेगा घमासान-देखें वीडियो

अमरोहा जिले का अधिकतम तापमान 13.5 और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक बताते हैं कि तीव्र गति से हवा पहाड़ों से नमी लिए मैदानों में पहुंच रही है। इससे मैदानी क्षेत्रों में कोहरा बन रहा है। इन सबके बीच धूप नहीं खिलने से बुधवार को शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया। यही वजह है कि अधिकतम तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। यहां बता दें कि बीते एक सप्ताह से जारी शीत लहर और ठंड से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है।

Home / Moradabad / शीतलहर: लगातार दूसरे दिन मुरादाबाद सबसे ठंडा शहर, 12 डिग्री रहा अधिकतम तापमान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो