scriptबीएलओ ने बनाया पाकिस्तानी महिला का वोटर आईडी कार्ड, डीएम ने किया निरस्त | pakistani women became indian voter blo issued voter id card | Patrika News
मुरादाबाद

बीएलओ ने बनाया पाकिस्तानी महिला का वोटर आईडी कार्ड, डीएम ने किया निरस्त

मुरादाबाद में बीएलओ ने पाकिस्तानी महिला का वोटर आईडी कार्ड बना दिया। डीएम को जब पता चला तो उन्होंने उसका कार्ड निरस्त कर दिया।

मुरादाबादNov 16, 2022 / 08:10 pm

Gopal Shukla

women.jpg
पाकबड़ा में पाकिस्तान की शबा परवीन करीब 17 साल से रह रही है। उसने 2005 में नदीम से शादी की थी। हालांकि, वह समय-समय पर अपना वीजा रिन्यू करवा लेती है, लेकिन उसके पास अभी भी पाकिस्तान की ही नागरिकता है। इसके बाद भी बीएलओ ने उसका वोटर आईडी कार्ड बना दिया।
प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। इसी सिलसिले में जिले में भी वोटर लिस्ट में नाम बढ़ाए-घटाए जाने का काम चल रहा है। यहां के नगर पंचायत पाकबड़ा में करीब 1 हजार नए नाम जोड़े गए। फर्जी लोगों के नाम जोड़ने की शिकायत चेयरमैन खेमवती ने डीएम से की। डीएम ने जांच टीम गठित कर दी। जिसमें यह खुलासा हुआ। पाकिस्तानी महिला के नागरिक बनाने की बात सामने आई। इसके बाद डीएम ने महिला का मतदाता पहचान पत्र निरस्त कर दिया। साथ ही इस मामले की विस्तृत जांच के लिए उपजिलाधिकारी सदर को जांच सौंपी है। ऐसी लापरवाही पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
17 साल से रह रही पाकिस्तानी महिला
दरअसल, जिस महिला का वोटर कार्ड बनने पर हंगामा खड़ा हो गया, वह पाकिस्तान के कराची की रहने वाली है। महिला की शादी यहां के नदीम से 2005 से हुई थी। जो बुध बाजार इलाके में रहता है। जिसके बाद करीब 17 साल से महिला यहीं रह रही है। उसके पास अभी भी पाकिस्तान की नागरिकता है। हालांकि, वह समय-समय पर अपना वीजा रिन्यू करवा लेती है।

Home / Moradabad / बीएलओ ने बनाया पाकिस्तानी महिला का वोटर आईडी कार्ड, डीएम ने किया निरस्त

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो