scriptPatrika News Bulletin@9AM: शामली के बाद अब बुलंदशहर में पत्रकार के साथ हो गयी घटना, पढ़िए एक क्लिक में पांच बड़ी खबरें | Patrika news Bulletin big and latest hindi news | Patrika News
मुरादाबाद

Patrika News Bulletin@9AM: शामली के बाद अब बुलंदशहर में पत्रकार के साथ हो गयी घटना, पढ़िए एक क्लिक में पांच बड़ी खबरें

-बाइक सवार बदमाशों ने कोऑपरेटिव बैंक के 24 लाख लूट लिए।
-बच्ची और महिला के साथ आरोपियों ने रेप की वारदात को अंजाम दिया।
-आबकारी विभाग की दुकानों पर अधीनस्थ अधिकारियों के साथ निरीक्षण अभियान चलाया।
-प्रदेश सरकार को घेरने की कोशिश की।
-वरिष्ठ पत्रकार इंद्रपाल कौशिक को पुलिस छेड़छाड़ के एक फर्जी मामले में फंसा दिया है।

मुरादाबादJun 18, 2019 / 09:00 am

jai prakash

moradabad

Patrika News Bulletin@9AM: शामली के बाद अब बुलंदशहर में पत्रकार के साथ हो गयी घटना, पढ़िए एक क्लिक में पांच बड़ी खबरें

मुरादाबाद: वेस्ट यूपी में बीट 24 घंटे में कई बड़ी वारदातें सामने आयीं हैं। इसमें सहारनपुर से बैंक से 24 लाख की लूट और बिजनौर में महिला व् बच्ची से रेप की घटना ने सबको हिला दिया। इसके अलावा जहरीली शराब के खिलाफ बुलंदशहर में खुद डीएम ने अधीनस्थों के साथ अभियान छेड़ दिया। उधर आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने बिजनौर में प्रदेश सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं जबकि अभी शामली में पत्रकार से पिटाई का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि बुलंदशहर में भी कुछ इस तरह का मामला सामने आया है।

saharanpur

दिन निकलते ही हो गयी 24 लाख की लूट
सहारनपुर: के गंगाेह में दिन निकलते ही बाइक सवार बदमाशों ने कोऑपरेटिव बैंक के ₹24 लाख लूट लिए। कैशियर कैश काे एक शाखा से दूसरी शाखा में लेकर जा रहा था। इसी दौरान बीच बाजार बाइक सवार बदमाशों ने लूट की इस वारदात को अंजाम दिया। कैशियर ने शाेर मचाया ताे भीड़ ने लुटेरों का पीछा शुरू कर दिया।कुछ ही दूर पर एक लुटेरे को दबोच लिया जिससे पूरी रकम भी बरामद हो गई। भीड़ ने पहले उसकी जमकर पिटाई की। बाद में इसे पुलिस को सौंप दिया गया।

बैंक का 24 लाख कैश लूटकर भाग रहे बदमाशों को भीड़ ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, देखे वीडियाे

bijnour

बच्ची और महिला के साथ रेप की घटना से इस जिले में मच गया हडकंप
बिजनौर: जिले में रेप की घटना रुकने का नाम नही ले रही है। रविवार को यहां एक बार फिर एक मासूम बच्ची और महिला के साथ आरोपियों ने रेप की वारदात को अंजाम दिया। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कम मच गया। इसी कड़ी में किरतपुर थाना क्षेत्र और धामपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने दोनों रेप के आरोपियों को अलग-अलग थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत जबकि दूसरे रेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद दोनों को जेल भेजा गया।

मासूम बच्ची आैर महिला को हवस का शिकार बनाने वाले दाे आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल- देखें वीडियो

bulandshaher

जहरीली शराब को लेकर अधिकारी अलर्ट
बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश में लगातार जहरीली शराब से मौत के मामले सामने आने को लेकर जिला प्रशासन अधिकारी सर्तक हो गये है। इसी कड़ी में डीएम बुलंदशहर ने सोमवार को जनपद की तमाम आबकारी विभाग की दुकानों पर अधीनस्थ अधिकारियों के साथ निरीक्षण अभियान चलाया। इसका पता लगते ही कई जगहों पर हड़कंप मच गया। उधर छापेमारी के दौरान डीएम ने एक ठेके पर ओवर रेट शराब बिकती मिली। जिसके बाद डीएम ने तुरंत दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई के आदेश सुना दिये।

Video: शराब के ठेकाें पर पहुंचे डीएम ने पकड़ी ये बड़ी गड़बड़ी, ठेके संचालकों में मचा हड़कंप

bijnour

आम आदमी पार्टी ने प्रदेश सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
बिजनौर: आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह सोमवार को बिजनौर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदेश में गायों के लिए बनाई जा रही गौशाला और रेप की घटनाओं को लेकर प्रदेश सरकार को घेरने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बच्चियों के साथ आय दिन बलात्कार की घटनाएं घट रही हैं। पूरे प्रदेश में रोजाना 52 बलात्कार की घटनाए हो रही हैं। 2.5 से 6 और 9 साल की बच्चियों के साथ रेप जैसी घिनौनी वारदातें हो रही है। प्रदेश सरकार की पुलिस इन अपराधों पर अंकुश लगाने में नाकामयाब साबित हुई है।

आप सांसद ने यूपी सरकार पर साधा निशाना, कह दी ऐसी बात वीडियो देखकर रह जाएंगे दंग

bulandshaher

अब बुलंदशहर में पत्रकार के साथ हुई घटना
बुलंदशहर: रेल हादसे की रिपोर्टिंग करने गए पत्रकार के साथ शामली में जीआरपी पुलिस की बर्बरता की करतूत की चर्चा अभी शांत भी नहीं हुई है कि बुलंदशहर में एक और मामले ने तूल पकड़ लिया है। यहां एक वरिष्ठ पत्रकार इंद्रपाल कौशिक को पुलिस छेड़छाड़ के एक फर्जी मामले में फंसा दिया है। पुलिस की इस हरकत से जिले पत्रकारों में भारी आक्रोश है।

Home / Moradabad / Patrika News Bulletin@9AM: शामली के बाद अब बुलंदशहर में पत्रकार के साथ हो गयी घटना, पढ़िए एक क्लिक में पांच बड़ी खबरें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो