scriptPatrika News Bulletin@9 AM: वेस्ट यूपी की बड़ी खबरें बस एक ही क्लिक में | Patrika news bulletin west up latest news and big news | Patrika News
मुरादाबाद

Patrika News Bulletin@9 AM: वेस्ट यूपी की बड़ी खबरें बस एक ही क्लिक में

-के डिस्ट्रीब्यूटर 8 लाख रुपये के साथ लापता हो गया।
-अचानक फायरिंग होती देख राहगीरों में भगदड़ मच गई।
-जुमा के दिन ही अल्लाह ने हजरत आदम अलै. को पैदा किया।
-वैदिक मंत्र उपचार के बाद वर-वधू ने संताें से आशीर्वाद लिया।
-बदमाशों ने एक इलेक्ट्रिशियन की गोली मारकर हत्या कर दी।

मुरादाबादJun 21, 2019 / 09:20 am

jai prakash

moradabad

bulletin

मुरादाबाद: सुबह के नौ बज चुके हैं, आइये जानते है बीते 24 घंटे में वेस्ट यूपी की में कौन-कौन से बड़ी खबरें हुई हैं। सबसे पहले बात नॉएडा की यहां एक डिस्ट्रीब्यूटर आठ लाख की नगदी के साथ लापता हो गया, वहीँ मेरठ में बदमाशों ने अचानक फायरिंग कर दी, तो साथ ही जानिए इस्लाम में जुमा यानि शुक्रवार का क्या महत्व है। इसके अलावा देखिये नामी गुप्ता बंधू के परिवार में शादी की तस्वीरें और नॉएडा में इलेक्ट्रीशियन की गोली मारकर हत्या।


ऑफिस से घर लौट रहा डिस्ट्रीब्यूटर 8 लाख रुपये के साथ लापता, परिजनों ने जताया अपहरण का शक
नोएडा: एक निजी मोबाइल कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर 8 लाख रुपये के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिवार वालों ने उसे काफी तलाशने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिला। जिसके बाद परिवार वालों ने कोतवाली सेक्टर 20 थाने मे गुमशुदगी दर्ज कराई है। वहीं डिस्ट्रीब्यूटर की बाइक सेक्टर 18 स्थित सावित्री मार्केट की पार्किंग में खड़ी मिली। इसके साथ ही उसके सभी मोबाइल बंद आ रहे है। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज उसकी तलाश शुरू कर दी है।

ऑफिस से घर लौट रहा डिस्ट्रीब्यूटर 8 लाख रुपये के साथ लापता, परिजनों ने जताया अपहरण का शक


फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से रुपयों भरा थैला छीन लिया, घायल करके फरार हो गए बदमाश, देखें वीडियो
मेरठ: हस्तिनापुर-मवाना मार्ग पर अचानक फायरिंग होती देख राहगीरों में भगदड़ मच गई। फायरिंग करने वाले दो बदमाशों ने एक व्यक्ति को रोककर उसके हाथ से थैला छीनने का प्रयास किया, लेकिन जब व्यक्ति ने थैला नहीं छोड़ा तो उसको तमंचा दिखाते हुए गोली मारने की धमकी दी और मारपीट कर घायल कर दिया। बदमाश और व्यक्ति की छीनाझपटी में थैला बदमाशों के पास रह गया और उनकी तनी व्यक्ति के हाथ में रह गई। बदमाश थैला छीनकर भाग निकले। बदमाशों के भागने के बाद घायल व्यक्ति जब लोगों ने पास जाकर जानकारी ली तो पता चला कि थैले में पौने दो लाख रूपये थे। बदमाश इसी लूट के उद्देश्य से व्यक्ति से छीनाझपटी कर रहे थे।

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से रुपयों भरा थैला छीन लिया, घायल करके फरार हो गए बदमाश, देखें वीडियो

मुसलमानों के लिए जुमे की नमाज क्यों है महत्वपूर्ण
देवबंद: मजहब-ए-इस्लाम में जुमा (शुक्रवार) का बहुत महत्व है। जुमा के दिन ही अल्लाह ने हजरत आदम अलै. को पैदा किया। इसी दिन कयामत आएगी और इसी दिन हिसाब-किताब के बाद नेक इंसानों को अल्लाह जन्नत में भेजेंगे। जुमा के दिन के साथ-साथ जुमे की नमाज की भी बड़ी फजीलत है। जुमा की नमाज़ इस्लाम धर्म के प्रमुख प्रतीकों में से एक है। जुमे की नमाज को छोड़ने पर पैगम्बर हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम सख्ती से मना फरमाया है। जुमे को लेकर पैगम्बर हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने ने फरमाया कि जिसने लापरवाही करते हुए तीन जुमे की नमाज छोड़ दिया अल्लाह तआला उस के दिल पर मुहर लगा देगा।” इस हदीस को अबू दाऊद (हदीस संख्या : 1052), नसाई (हदीस संख्या : 1369) और इब्ने माजा (हदीस संख्या : 1126) ने रिवायत किया है और शैख अल्बानी ने सहीह अबू दाऊद में इसे सहीह कहा है।

मुसलमानों के लिए जुमे की नमाज क्यों है महत्वपूर्ण


इस शाही शादी का बजट था 200 कराेड़ः सफेद घाेड़े पर सवार हाेकर आया दूल्हा ताे दुल्हन ने पहनी ये वाली ड्रेस, देखें फाेटाे
सहारनपुर: देवभूमि उत्तराखंड के शहर औली की खूबसूरत वादियों में गुरुवार को एनआरआई अजय गुप्ता के बेटे सूर्यकांत और दिल्ली के हीरा व्यापारी की बेटी कृतिका शादी सम्पन्न हुई। वैदिक मंत्र उपचार के बाद वर-वधू ने संताें से आशीर्वाद लिया और फिर जोशीमठ तहसील पहुंचकर अपनी शादी को रजिस्टर्ड कराया।

इस शाही शादी का बजट था 200 कराेड़ः सफेद घाेड़े पर सवार हाेकर आया दूल्हा ताे दुल्हन ने पहनी ये वाली ड्रेस, देखें फाेटाे


नामी सोसायटी के इलेक्ट्रीशियन की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या,परिजनों ने पत्नी पर जताया शक
नोएडा। हाईटेक सिटी के सेक्टर-132 में उस समय हड़कंप मच गया। जब दिन दहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने एक इलेक्ट्रिशियन की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या का शक पत्नी पर जताया है। उन्होंने पुलिस को इसकी वजह भी बताई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Hindi News/ Moradabad / Patrika News Bulletin@9 AM: वेस्ट यूपी की बड़ी खबरें बस एक ही क्लिक में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो