1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थानों की हवालातों में होने वाली मौतों पर सतर्क हुई पुलिस, लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

डीआईजी शलभ माथुर ने रेंज के जनपदों के पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक करके थाने के साथ ही हवालातों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 21 Nov 2021, 11:56 AM IST

cctv.jpg

मुरादाबाद. उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद जनपद की पुलिस सतर्क हो गई है। बीते दिनों प्रदेश के दूसरे जिलों में थानों में हुई मौते के मुरादाबाद पुलिस ने हवालातों में सीसीटीवी कैमरा लगाने जा रही है। इसके साथ ही हवालात पर एक दारोगा की नजर भी रहेगी। जिससे किसी भी तरह की घटना हवालात में न हो सके।

यह भी पढ़ें : मेला देखने गए युवक की धारदार हथियार से हत्या, भाई की तहरीर पर साले के खिलाफ मुकदमा दर्ज

डीआईजी ने दिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश

प्रदेश के पुलिस थाने की हवालातों में गैर इरादतन हत्या के मामलों में इजाफा हुआ है। जिसके चलते हवालातों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। मुरादाबाद जनपद के 20 थानों के साथ ही रेंज के 84 थानों की हवालातों को जल्द ही सीसीटीवी कैमरे से कवर किया जाएगा। इस संबंध में मुरादाबाद रेंज के डीआईजी शलभ माथुर ने रेंज के सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं, कि वह थाने से लेकर हवालातों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की कार्रवाई जल्द करें।

हिरासत में मौत से हो रही है यूपी पुलिस की किरकिरी

उत्तर प्रदेश में पुलिस हिरासत में मौत के मामलों के चलते यूपी पुलिस की बड़ी किरकिरी हो रही थी। ऐसे में डीआईजी शलभ माथुर ने रेंज के जनपदों के पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक करके थाने के साथ ही हवालातों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं।

थानेदार के मोबाइल से जुड़ेगा सीसीटीवी

मुरादाबाद रेंज के डीआईजी शलभ माथुर ने का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे से हवालात में रहने वाले आरोपितों की निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही थाना प्रभारी के सीयूजी मोबाइल से सीसीटीवी को जोड़ा जाएगा, जिससे वह किसी भी स्थान में रहकर हवालात पर निगाह रख सके।

आरोपी को गिरफ्तार हवालात में रखती है पुलिस

बता दें कि अपराध घटित होने के बाद सबसे पहले आरोपित को पुलिस गिरफ्तार करके थाने की हवालात में रखती है। जरुरी कानूनी कार्रवाई पूरी होने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाता है। कोर्ट द्वारा आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जाती है। लेकिन कभी-कभी जांच के नाम पर भी बड़े आरोपितों को पुलिस हवालात में लंबे समय तक रोक लेती है।

यह भी पढ़ें : डॉक्टरों ने मासूम के दिल और फेफड़ों को 110 मिनट रोककर दिया जीवनदान