मुरादाबाद: जनपद के कुन्दरकी थाना क्षेत्र में रेप के झूठे मुकदमे में एक युवक को फंसाने का मामला सामने आया है। जिसमें जांच के बाद पुलिस ने शिकायत करने वाली मां-बेटी को ही जेल भेज दिया है। दोनों पक्षों में पैसे के लेनदेन का मामला था, जिसके बाद युवती ने अपने साथ रेप का मुकदमा दर्ज करवाया था।