मुरादाबाद: इंसान के मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो कोई राह मुश्किल नहीं होती। जी हां इस कहावत को सच कर दिखाया है। शहर की जुड़वा बहनों अंशिका और वंशिका विश्नोई ने। जो उधार की रायफल से पदकों पर निशाना साधते हुये टीम इंडिया के प्रवेश द्वार पर पहुंच गईं हैं। दोनों ही बहनों ने भोपाल में नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में अव्वल स्थान हासिल करने के बाद अब इनकी कोशिश राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनने की है। जिसके लिए दोनों बहनों तैयारियां शुरू कर दी हैं।