ग्रेटर नोएडा। अगामी 1 अप्रैल से उत्तर प्रदेश की शराब की दुकानों (Whisky Shops) पर बिक्री प्रक्रिया बदलने वाली है। कारण, आबकारी विभाग (UP Excise Department) जल्द ही सभी शराब व बीयर की दुकानों पर पॉस मशीन (Pos Machine) लगाने जा रहा है। जहां बोतलों को स्कैन करने के बाद ही लोगों को बेचा जा सकेगा। बोतल स्कैन होने के बाद मशीन से एक पर्ची निकलेगी, जिस पर बोतल के रेट समेत सभी जानकारी होगी। देशी शराब की बिक्री भी पॉस मशीन से ही होगी।