वहीं जिस तरह से मौसम में एक बार फिर से बदलाव हुआ है। इससे प्रदूषण स्तर भी बढ़ता जा रहा है। जनवरी की शुरूआत में तेज धूप निकलने के बाद प्रदूषण कम हुआ। लेकिन, जैसे ही तापमान में गिरावट हुई, प्रदूषण फिर से बढ़ने लगा। बुधवार को नोएडा का एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (AQI) 313 पॉइंट दर्ज किया गया। ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 316 दर्ज किया गया। जबकि गाजियाबाद का एक्यूआई 262 पॉइंट रहा।