scriptप्रियंका गांधी का है करोड़ो का घर, राबर्ट वाड्रा की कंपनी में खुद कमाती हैं इतने करोड़ रुपये | Priyanka Gandhi is home to Crores, congres Eastern UP prabhari | Patrika News
मुरादाबाद

प्रियंका गांधी का है करोड़ो का घर, राबर्ट वाड्रा की कंपनी में खुद कमाती हैं इतने करोड़ रुपये

प्रियंका गांधी को पूर्वी यूपी की कमान सौंपी गई है लेकिन उनका ससुराल पश्चिमी यूपी में है।

मुरादाबादJan 25, 2019 / 01:07 pm

Ashutosh Pathak

priyanka gandhi

प्रियंका गांधी का है करोड़ो का घर, राबर्ट वाड्रा की कंपनी में खुद कमाती हैं इतने करोड़ रुपये

मुरादाबाद। प्रियंका गांधी को कांग्रेस का महासचिव बनाए जाने के बाद तामाम खबरे सामने आ रही हैं। यहां तक राबर्ट वाड्रा की तमाम प्रॉपर्टी के बारे में भी बताया जा रहा है लेकिन क्या आप जानते हैं की प्रियंका गांधी 450 करोड़ की मालकिन हैं।
दरअसल एक फाइनेंशियल वेबसाइट फिनएप के मुताबिक प्रियंका गांधी के पास 85 करोड़ रुपये के चार घर हैं। इतना ही नहीं प्रियंका गांधी रॉबर्ड वाड्रा की कंपनी हर साल करीब 33 करोड़ रुपये की कमाई करती हैं। इसके अलावा लग्‍जरी गाड़ियों की बात करें तो प्रियंका के पास करीब पांच एक से बढ़ कर एक गाड़ियां हैं। जिनकी कीमत 4.1 करोड़ रुपये के करीब बताई गई है। इन गाड़ियों में फोर्ड, जगुआर और मसिर्डीज जैसी गाड़ियां शामिल हैं।
आपको बता दें कि प्रियंका गांधी के पति राबर्ट वाड्रा मुरादबाद के रहने वाले हैं। फिलहाल प्रियंका गांधी के सुसराल में उनके सास हैं। प्रियंका गांधी के ससुर, देवर और ननद की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। वर्तमान में उनकी सास उनके साथ ही रहती है। प्रियंका के दो बच्चे हैं जो देहरादून के एक कॉलेज में पढ़ते हैं।

Home / Moradabad / प्रियंका गांधी का है करोड़ो का घर, राबर्ट वाड्रा की कंपनी में खुद कमाती हैं इतने करोड़ रुपये

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो