यहां बता दें कि जम्मू कश्मीर में घूमंतू समुदाय की एक लड़की की सामूहिक बलात्कार के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गयी थी। जिसको लेकर घाटी से लेकर पूरे देश में तूफ़ान मचा हुआ है। वहीँ यूपी में उन्नाव की घटना ने भी सबका
ध्यान अपनी ओर खींचा है,यहां भी रेप पीडिता के पिता की जेल में बंद कर हत्या का आरोप सत्ता धारी दल के विधायक पर है। इसलिए भी दोनों ही मामलों में सियासी गोलबंदी तेज है। इसके अलावा भी कई राज्यों में भी बलात्कार की वीभत्स घटनाएं सामने आयीं हैं। जिस कारण भी अब आम लोग सामने आ रहे हैं। इससे पहले शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी कैंडल मार्च निकाल कर ऐसी घटनाओं पर विरोध जताया था।
इन्होंने सपा-बसपा से की बगावत, भाजपा ने दिया इतना बड़ा तोहफा कि हो गई मोज यूपी के डिप्टी सीएम ने राहुल गांधी पर दिया विवादित बयान, मच सकता है बड़ा बवाल
इस कैंडल मार्च का आयोजन शहर के लाइन पार के लोगों ने किया था। पहले मृतकों के लिए शोक सभा आयोजित की गयी। उसके बाद फिर पूरे इलाके में कैंडल मार्च निकाला गया। जिसमें महिलाओं और लड़कियों के प्रति बढ़ रहे यौन अपराधों पर लगाम लगाने की मांग थी। ख़ास बात ये रही कि इसमें कोई राजनीतिक दल नहीं था।