यह भी पढ़ें
अस्पताल में महिला की मौत के बाद घर पहुंचा शव, अंतिम दर्शन के लिए हटाया कपड़ा तो उग आए थे दाढ़ी मूंछ
पीड़ित पति का आरोप कोतवाली बिलासपुर क्षेत्र में रहने वाले इस शख्स का नाम चंद्र पाल है। 12 साल पहले उसकी शादी हुई थी। उनके बच्चे भी हैं। परिवार में सब ठीक चल रहा था कि अचानक पत्नी को पति और पति अपनी पत्नी पर शक करने लगा। इसके बाद पत्नी अपने मायके स्वार में रहने लगी। उसने पति के खिलाफ कई शिकायतें भी कीं। हालांकि, अभी किसी शिकायत पर पीड़ित पक्ष की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं, पीड़ित पति अपनी पत्नी के खिलाफ डीएम ऑफिस में प्रार्थना पत्र देकर मांग कर रहा है की उसकी फरियाद को गंभीरता से सुना जाए। चंद्रपाल का कहना है कि अगर वह कसूरवार है तो उसे सजा दी जाए। उसका कहना है कि उसे उसकी पत्नी से छुटकारा दिलाया जाए। उसने आरोप लगाया कि वह किसी भी वक्त उसकी और बच्चों की हत्या कर सकती है। कई बार उसने हत्या की बात कही है। ससुराल वाले ही अब उसकी पत्नी का ही साथ देते हैं। यह भी पढ़ें