5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो दोस्तों ने इंटर की छात्रा से बलात्कार का वीडियो बनाकर कर दिया वायरल

दो दोस्तों में खेत में चारा काट रही युवती के साथ बलात्कार किया और उसका वीडियो बनाकर जान से मारने की धमकी दी।

2 min read
Google source verification
moradabad

दो दोस्तों ने इंटर की छात्रा से बलात्कर का वीडियो बनाकर कर दिया वायरल

मुरादाबाद: जनपद के भोजपुर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें गांव के ही दो दोस्तों में खेत में चारा काट रही युवती के साथ बलात्कार किया और उसका वीडियो बनाकर जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं दबंग युवको ने युवती का वीडियो गांव में वायरल कर दिया। जिससे पूरे गांव में हडकंप मच गया। मंगलवार शाम को पीड़ित युवती परिजनों के साथ थाने पर पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई। मामले की संवेदनशीलता देखते हुए पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी। लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आये।

सपा के यह पूर्व दिग्‍गज नेता बने जम्‍मू-कश्‍मीर के गवर्नर, रच दिया इतिहास

14 अगस्त का है मामला

जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 अगस्त की सुबह एक किशोरी जंगल से पशुओं का चारा लेने के लिए गई थी। जहां पहले से घात लगाकर बैठे गांव के ही दो युवकों ने उसे दबोच लिया। उनमें से एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जबकि दूसरे युवक ने अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर दोनों युवक फरार हो गए। इतना ही नहीं, इन युवकों ने गांव में वीडियो वायरल कर दी।

आज का वृषभ राशिफल, 22 अगस्त 2018: जानें आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा

इंटर की छात्रा है पीड़िता

पीड़िता इंटर की छात्रा है और घटना के बाद से बेहद सदमे में है। वीडियो करीब 45 मिनट का बताया जा रहा है। जो तेजी से गांव में वायरल हो रहा है। बमुश्किल पीड़िता ने परिजनों को पूरी बात बताई। जिसके बाद परिजनों ने कार्यवाही की हिम्मत की।

मुख्यमंत्री योगी नोएडा की इस बेटी को देंगे 20 लाख रुपये आैर सरकारी नौकरी, जानकर आप भी करेंगे गर्व

दो के खिलाफ मामला दर्ज

मंगलवार देर शाम युवती के पिता ने मिलक निवासी दिनेश और विक्की के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के घर पर दबिश दी, लेकिन वहां आरोपी नहीं मिले। थाना प्रभारी अजयवीर सिंह ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ युवती से दुष्कर्म करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।