23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर से लापता लड़की भाई के साथ मिली इस हाल में, पुलिस ने पूछा तो बोला – कोई नहीं समझता इस रिश्ते को इसलिए…

कुछ ही दिनों में जहां भाई - बहन के रिश्ते से जुड़ा राखी का त्यौहार आने वाला है, वही इस भाई की शर्मनाक करतूत से भाई बहन का रिश्ता शर्मसार हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कवर्धा

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 20 Aug 2018, 4:43 PM IST

crime in love

घर से लापता लड़की भाई के साथ मिली इस हाल में, पुलिस ने पूछा तो बोला - कोई नहीं समझता इस रिश्ते को इसलिए...

कवर्धा. बदलते जमाने में लोग रिश्तों की मर्यादाओं को भूलते चले जा रहे है।पहले जहां भाई बहन का रिश्ता सबसे पवित्र माना जाता था, वही अब इसे भी लोगों की हरकतों के कारण शक की नजर से देखा जाने लगा है।कुछ ही दिनों में जहां भाई - बहन के रिश्ते से जुड़ा राखी का त्यौहार आने वाला है, वही इस भाई की शर्मनाक करतूत से भाई बहन का रिश्ता शर्मसार हो गया।

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में धरम धुर्वे उम्र 21 साल 16 साल की एक नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया।ये नाबालिग लड़की रिश्ते में उसकी बहन लगती है।जब इस मामले की जानकारी लड़की के घर वालों को हुई तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।जिसके बाद पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर पीड़ित, उनके परिजन तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की ।

पीड़ित लड़की के पिता ने बताया कि इस मामले में गांव में सामाजिक बैठक भी बुलवायी गई थी।जिसमें पता चला कि उनकी नाबालिक लड़की को उनके बहन का ही लड़का धरम घटना के दिन से ही घर में नहीं है। इस शक के आधार पर मामले की जांच शुरू हुई। पुलिस ने मुखबिरों द्वारा आरोपी की खोजबीन शुरू की।तब मुखबीर से सूचना मिली कि आरोपी ने नाबालिक लड़की को अपने ही घर में ही बंधक बनाकर रखा है।सूचना पर आरोपी को गांव में घेराबंदी कर रविवार 18 अगस्त को गिरफ्तार किया गया।

थाना लाकर आरोपी युवक से पूछताछ पर उसने बताया कि वह दोनों एक-दूसरे से प्यार करते है। लेकिन लड़की रिश्तेदारी में उसकी बहन है।ये बात परिवार वाले को मंजूर नहीं थी इसलिए उसे भगाकर ले गया।

जंगल में अनाचार

आरोपी द्वारा 12 अगस्त को बैरख जंगल में ही नाबालिक से रात में दुष्कर्म किया गया। घर आने के बाद भी जबरदस्ती करना स्वीकार किया। आरोपी के विरूद्ध पुलिस स्टेशन में धारा 363, 366, 376 भादवि 4 पास्को एक्ट कायम किया गया। आरोपी युवक को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से ज्युडिशियल रिमाण्ड में जेल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी पवन पटवा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने आवश्यक निर्देश मिले थे। सूचना मिलते ही आरोपी को घर से गिरफ्तार किया गया।