गुरुवार को लोकसभा में तीन तलाक ( triple talaq ) बिल पेश किया जा रहा है। इससे पहले बजट सेशन में 21 जून को इस विधेयक का मसौदा पेश किया गया था। सरकार का दावा है कि तीन तलाक का विधेयक मुस्लिम महिलाओं को मजबूती प्रदान करेगा। विधेयक में मुस्लिम महिलाओं और उनके आश्रित बच्चों को गुजारा-भत्ता देने की व्यवस्था है। इसके अनुसार, तीन तलाक को गैर-कानूनी घोषित किया गया है। इसमें तीन साल की सजा का प्रावधान है।