मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( UP CM Yogi Adityanath ) ने बुधवार को विधानसभा ( vidhansabha ) में दो मुस्लिम युवकों की हत्या का राज खोला। दोनों की हत्या 9 सितंबर 2013 को मुजफ्फरनगर ( Muzaffarnagar ) दंगों के समय में हुई थी। इसी साल 11 मार्च को हत्या के मुख्य गवाह इनके भाई की भी हत्या कर दी गई थी। इसको लेकर समाजवादी पार्टी ( Samajwadi Party ) विधायक इरफान सोलंकी ने विधानसभा ( Vidhansabha ) में सवाल उठाया था।