13 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुजफ्फरनगर में पति की हत्या का खुलासा, डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पत्नी ने दूध में मिलाई नशीली गोलियां, दोनों गिरफ्तार

Uttar Pradesh Crime: मुजफ्फरनगर में पत्नी पर प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, दूध में नींद की गोलियां मिलाकर राकिब को पिलाया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
2 min read
Google source verification
Milk Poisoning

पत्नी ने दूध में मिलाई नशीली गोलियां, पति की मौत (X Photo @MuslimVoiceCell)

Muzaffarnagar Crime:उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पति की हत्या के मामले ने पुलिस को भी चौंका दिया। आरोप है कि पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची। तबस्सुम ने दूध में नींद की गोलियों की अधिक मात्रा मिलाकर पति राकिब को पिला दी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी पत्नी तबस्सुम और उसके प्रेमी शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से नशीली गोलियां और उनके रैपर भी बरामद किए गए हैं।

डेढ़ से दो साल से था संबंध

परिजनों ने पुलिस को बताया कि तबस्सुम और शाहरुख के बीच संबंध थे। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया कि दोनों के बीच करीब डेढ़ से दो साल से संबंध थे। पुलिस के अनुसार, जब राकिब को पत्नी और शाहरुख के संबंधों की जानकारी हुई तो उसने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोप है कि दोनों ने राकिब को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

दूध में मिलाई नींद की गोलियां

पुलिस के मुताबिक, 7 सितंबर की रात तबस्सुम ने दूध में नींद की गोलियों की अधिक मात्रा मिला दी। इसके बाद उसने यह दूध राकिब को पिला दिया। दूध पीने के बाद राकिब की मौत हो गई। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तबस्सुम और शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से नशीली गोलियां और उनके रैपर बरामद किए गए हैं। पुलिस अब बरामद गोलियों को लेकर भी जांच कर रही है।

परिजनों के आरोप के बाद खुला मामला

राकिब की मौत के बाद जब उसका शव मिला तो पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद मामले की जांच शुरू हुई। मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी तबस्सुम और शाहरुख पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपों के आधार पर दोनों से पूछताछ की। पूछताछ में सामने आई जानकारी के आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

गोलियां कहां से आईं, इसकी जांच

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि राकिब को देने के लिए इस्तेमाल की गई नींद की गोलियां कहां से खरीदी गई थीं। इसके अलावा यह भी जांच की जा रही है कि हत्या की साजिश में तबस्सुम और शाहरुख के अलावा कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की आगे की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग