प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह एक कार पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रही थी। इसी दौरान जागाहेड़ी के निकट अचानक कार अनियंत्रित हो गई और हाईवे पर लगे लाइट पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। कार में सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका और सभी छह लोग आग में जिंदा जल गए।