
मुरादाबाद: सूबे के सरकारी अस्पतालों में लापरवाही किसी से छिपी नहीं है। आये दिन होने वाली घटनाएं स्वास्थ्य विभाग के साथ साथ सरकार की साख को बट्टा लगा रहीं हैं। कुछ ऐसा ही मामला आज जनपद की बिलारी तहसील के सामुदायिक केंद्र में देखने को मिला। यहां भीषण गर्मी में दूर दराज से इलाज के लिए आये मरीज डाक्टर के रूम में कतार लगाए खड़े रहे, तो वहीँ अंदर डाकटर और स्टाफ की तरबूज पार्टी चल रही थी। जब पूछा गया तो सब बगले झांकने लगे और उचित जबाब नहीं दे सके। जबकि मरीजों के मुताबिक यहां अक्सर ऐसा ही माहौल रहता है। उधर इस मामले में अस्पताल के डाक्टर अब बात करने से कतरा रहे हैं।
पति के सोने के बाद पत्नी प्रेमी संग करने लगी ये काम, जब पति की खुली आंख तो इसके बाद जो हुआ...
खुलेआम चल रही थी तरबूज पार्टी
बिलारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदहाली का ये आलम एक्सरे रूम का है। आज यहां काफी तादाद में स्कूली बच्चे अपना चेकअप कराने के लिए आए थे। यहां पर महिला डॉक्टरों के अलावा एक्स रे-टेक्नीशियन भी यहां मौजूद था। मरीजों को देखने और उनकी जांच करने की बजाय पूरी बेंच पर तरबूज खाने के लिए रख दिया। तरबूज खाने के दौरान डॉक्टरों ने इस बात का ख्याल नहीं रखा कि बाहर मरीजों की कतार लगी है। इस संबंध में जब डॉक्टर से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि अब तक सिर्फ एक ही एक्स-रे हुआ है। तरबूज खाने का मन था तो डॉक्टरों की टीम को यहां पर बुला लिया गया। दूसरी ओर मरीजों ने यह नजारा देखा तो उन्हें डॉक्टरों की लापरवाही पर गुस्सा आया लेकिन मन मसोस कर शांत बैठ गए।
बोले मरीज अक्सर यही रहता है हाल
वहीँ जब कैमरे के सामने स्टाफ और डाक्टरों से पूछा तो सब बगले झांकने लगे और बहाने बाजी करने लगे। उनके मुताबिक वहां कुछ गलत हो ही नहीं रहा था। जबकि संक्रमण का मौसम चल रहा है और ऐसे में तरबूज की ही टेबल पर मरीजों के पर्चे और चेकप किया जा रहा था। जो चिकित्सीय पेशे से बिलकुल भी सही नहीं था। मरीजों के मुताबिक अक्सर यहां का माहौल यही रहता है। कुछ कहो तो स्टाफ लड़ने को सीधा हो जाता है। चूंकि दवा लेने की मजबूरी है इसलिए चुप रहना पड़ता है।
अभी तक किसी का नहीं आया बयान
फ़िलहाल अभी इस मामले पर स्वास्थ्य विभाग के किसी जिम्मेदार अधिकारी का ब्यान नहीं आया है। लेकिन अस्पताल में तरबूज की पार्टी की पूरे बिलारी में चर्चा चल रही है।
Published on:
12 May 2018, 9:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.