scriptWeather Alert: सुबह होते ही कोहरा देखते लोगों को हुआ ठण्ड का एहसास, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट | Weather alert fog in city tempreture down continue | Patrika News
मुरादाबाद

Weather Alert: सुबह होते ही कोहरा देखते लोगों को हुआ ठण्ड का एहसास, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Highlights

हाइवे पर वाहन रेंगते हुए चले
करीब नौ बजे तक छाया रहा कोहरा
अचानक कोहरा देख हतप्रभ हुए लोग

मुरादाबादOct 20, 2019 / 09:50 am

jai prakash

kohra.jpg

मुरादाबाद: मौसम विभाग ने दिवाली से पहले इस बार लोगों से ठंड का एहसास होने की बात कही थी। जोकि अब सच साबित हो रही है। दशहरे के बाद से लगातार सुबह शाम का तापमान गिर रहा है। यही नहीं हल्की ठंड ने भी दस्तक दे दी है। वहीँ आज सुबह कांठ रोड पर करीब साढ़े आठ बजे तक घना कोहरा रहा, जिस कारण हाइवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। करीब नौ बजे के आस-पास कोहरा छंटना शुरू हुआ। जिस कारण ये माना जा रहा है कि अब दिवाली तक तापमान और तेजी से गिरेगा।

Diwali 2019: इस दिवाली पर करें ये 6 काम, जीवन भर धन की कमी नहीं रहेगी

घना कोहरा

आज सुबह रविवार को ज्यादातर लोग देर से ही उठते हैं,लेकिन किसी को आशंका नहीं थी कि सुबह उठने के बाद उन्हें बाहर कोहरा नजर आयेगा। कांठ रोड पर घना कोहरा छाया हुआ था। यहां तक कि अपार्टमेंट के बाहर से लोगों को पार्क भी साफ़ नजर नहीं आ रहा था। चूंकि अभी इतनी ठंड नहीं थी तो लोग कोहरे के नज़ारे को अपने कैमरे में कैद करने के लिए बाहर आ गए।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम पर निशाना साधा, कहा- यूपी में जंगलराज, अपने पुराने काम पर लौट जाएं योगी

इतना होना चाहिए तापमान

वहीँ उधर मौसम जानकारों के मुताबिक नदी से सटा होने के बाद धुंध कोहरे के रूप में जम गयी होगी। कोहरे के लिए न्यूनतम तापमान 14 डिग्री से 15 डिग्री चाहिए। इसलिए इसे सीजनल कोहरा नहीं कह सकते।

Home / Moradabad / Weather Alert: सुबह होते ही कोहरा देखते लोगों को हुआ ठण्ड का एहसास, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो