scriptयूपी में अभी और बढ़ेगी ठंड, पश्चिमी विक्षोभ कराएगा भयंकर बारिश, जानें अपने शहर का हाल | Western disturbance will cause heavy rain in UP | Patrika News
मुरादाबाद

यूपी में अभी और बढ़ेगी ठंड, पश्चिमी विक्षोभ कराएगा भयंकर बारिश, जानें अपने शहर का हाल

UP Rain: उत्तर प्रदेश इन दिनों कांप रहा है। शीत लहर और घने कोहरे की वजह से लोग अपने घरों में दुबक गए हैं। स्कूल बंद हो गए हैं। तो वहीं ट्रेन से लेकर फ्लाइट और बस तक निरस्त चल रही हैं।

मुरादाबादJan 16, 2024 / 10:25 am

Mohd Danish

western-disturbance-will-cause-heavy-rain-in-up.jpg
Heavy Rain In UP: मौसम विभाग के अनुसार अभी प्रदेश में तीन दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। यानी शीत लहर की तीव्रता और तेज होगी। कोहरा अभी और घना होगा। जिससे विजिबिलिटी शून्य रहेगी। यही नहीं बेहद ठंडे दिन का भी अलर्ट जारी किया गया है।
बारिश की संभावना
14 जनवरी से केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराइकल, रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के आसपास के क्षेत्रों में मानसून की बारिश बंद हो गई है। वहीं, 16 जनवरी, 2024 से एक ताजा कमजोर पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में 16 और 17 जनवरी को यूपी के कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
मेरठ में टूटा रिकॉर्ड
पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तर प्रदेश का मेरठ जिला सबसे ठंडा रिकॉर्ड हुआ है। यहां पर न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। वहीं अलीगढ़ और मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस, लखनऊ, गाजीपुर, बरेली और गाजियाबाद में भी 6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
बरेली से इटावा तक ऐसा रहेगा मौसम
बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 3 से 2 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Hindi News/ Moradabad / यूपी में अभी और बढ़ेगी ठंड, पश्चिमी विक्षोभ कराएगा भयंकर बारिश, जानें अपने शहर का हाल

ट्रेंडिंग वीडियो