scriptमल्हार समारोह में कलाकारों ने देर रात तक बांधा समां | Artists tied the knot till late night in Malhar ceremony | Patrika News
मोरेना

मल्हार समारोह में कलाकारों ने देर रात तक बांधा समां

– हमारी संस्कृति हमारी धरोधर कला संस्था ने किया कार्यक्रम

मोरेनाSep 20, 2021 / 09:35 pm

Ashok Sharma

मल्हार समारोह में कलाकारों ने देर रात तक बांधा समां

मल्हार समारोह में कलाकारों ने देर रात तक बांधा समां


मुरैना. हमारी संस्कृति हमारी धरोधर कला संस्था द्वारा आयोजित मल्हार संगीत समारोह में कलाकारों ने देर रात तक समां बांध दिया। यह कार्यक्रम शहर के एक मैरिज गार्डन में रविवार की शाम आयोजित किया गया। जिसमें हमारी संस्कृति से जुड़े शास्त्रीय संगीत के कलाकारों द्वारा मनोहारी प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आचार्य गोस्वामी प्राण बल्लभ महाराज (राष्ट्रीय पदक से संम्मानित) उपस्थित रहे। संगीत सभा में प्रियंका शर्मा ने मीरा के प्रभु गिरधर नागर…. शास्त्रीय गायन प्रस्तुत किया। पं. नंदकिशोर पलिया द्वारा छगन मगन मधुसूदन माधव सब जग लेतु बलैयां सुगम संगीत प्रस्तुत किया। जगत नारायण शर्मा पखावज, पं. अनिल रसराज शास्त्रीय गायन, डॉ वीणा जोशी ग्वालियर शास्त्रीय गायन, शिवानायक कत्थक नृत्य ग्वालियर आदि कलाकारों ने अपनी अपनी प्रस्तुति दी। इनके साथ साथ डॉ विनय बिन्दे तबला ग्वालियर, गान्धार राजहंस तबला खंडवा, श्री अब्दुल हमीद खान सारंगी ग्वालियर, श्याम नागर हारमोनियम ने कलाकारों के साथ अपने हुनर को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन शिल्पी जैन व रवि गुपता ने किया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, शहर के प्रमुख डॉक्टर्स ने उपस्थित होकर संगीत समारोह का लुप्त लिया। कार्यक्रम में आयोजक मंडल की ओर से सुनील चावला, कमल दुबे, राजेन्द्र बांदिल, पं श्रीकृष्ण शर्मा, अनुज राठौर, कल्पना गोयल, पं. राधाकृष्ण शुक्ला, विनोद कुशवाह, महावीर शर्मा, पं. भूपेन्द्र उपाध्याय, सृजल जैन, मयंक शर्मा आदि सदस्य उपस्थित हुए। वहीं पूर्व मंत्री गिर्राज डंडोतिया, डॉ. के एन मिश्रा, श्रीबल्लभ डंडोतिया, चंद्रप्रकाश शर्मा, हमीर पटेल, रामकुमार माहेश्वरी, हरीश पाठक, राकेश दुबे एडवोकेट, देवेन्द्र शर्मा, बादशाह डंडोतिया, संदीप मिश्रा आदि मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो