scriptदशहरा पर करोड़ों के कारोबार से दीपावली पर जागी व्यापारियों की उम्मीद | Automobile sector worth crores on Dussehra, will be boom on dhanteras | Patrika News
मोरेना

दशहरा पर करोड़ों के कारोबार से दीपावली पर जागी व्यापारियों की उम्मीद

दशहरे के रुझान से दीपावाली से दो दिन पूर्व धनतेरस पर भी बड़ी खरीदारी की उम्मीद जागी है।

मोरेनाOct 06, 2022 / 11:33 am

shailendra tiwari

automobile_sector.jpg

मुरैना। कोरोना संक्रमण काल के बाद इस साल इस त्योहारी सीजन में बाजार रफ्तार पकड़ रहा है। दशहरे पर ऑटोमोबाइल सेक्टर में खरीदारी से कारोबारी उत्साहित हैं। दशहरे के रुझान से दीपावाली से दो दिन पूर्व धनतेरस पर भी बड़ी खरीदारी की उम्मीद जागी है। एक मोटे अनुमान के अनुसार केवल दशहरे पर दो पहिया वाहनों का करीब ढाई से तीन करोड़ रुपए का कारोबार हुआ है। दीपावली तक यह पांच करोड़ के पार निकल सकता है।

पांच करोड़ तक कारोबार का अनुमान
ऑटोमोबाइल सेक्टर में लोग चार पहिया वाहन भी उठा रहे हैं, कृषि उपयोग के लिए ट्रैक्टर एवं अन्य उपकरण भी खरीद रहे हैं। इस प्रकार दशहरे का सभी सेक्टर का कारोबार पांच करोड़ रुपए तक होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

यहां तीन करोड़ का कारोबार
दशहरे पर जिले भर में 250 से 300 दो पहिया वाहन बिकने का अनुमान है। वर्तमान में अधिकांश दो पहिया वाहनों की औसत कीमत 80 हजार रुपए से सवा लाख रुपए तक है। इस प्रकार 300 वाहनों पर करीब तीन करोड़ रुपए का कारोबार माना जा रहा है। खरीदारों में भी उत्साह दिखा। बाइक खरीद रहे अनिल सिंह धाकरे ने कहा कि कोरोना काल में जिंदगी थम सी गई थी। घर की चारदीवारी के बाद आवश्यक खरीदारी के लिए बाजार जाना ही रूटीन बन गया था। लेकिन अब कोरोना के प्रतिबंधों से बाजार पूरी तरह मुक्त है। इसलिए जो बाइक दो साल पहले खरीदना चाहते थे, उसे अब खरीद रहे हैं। हालांकि इस दौरान दो पहिया वाहनों की कीमत में वृद्धि हुई है, लेकिन फिर भी आवश्यकता के अनुसार खरीदनी पड़ी है। स्कूटी खरीद रहे धनेश सिंह का कहना था कि बेटे को कॉलेज और कोचिंग जाने के लिए स्कूटी की दरकार थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो