scriptकुम्हेरी में मकान पर कब्जे को लेकर चली गोलियां, दो घायल | Bullets over occupation of house in Kumheri, two injured | Patrika News
मोरेना

कुम्हेरी में मकान पर कब्जे को लेकर चली गोलियां, दो घायल

– संदिग्ध मानकर मामले की जांच कर रही है पुलिस

मोरेनाMar 31, 2021 / 07:58 pm

Ashok Sharma

कुम्हेरी में मकान पर कब्जे को लेकर चली गोलियां, दो घायल

कुम्हेरी में मकान पर कब्जे को लेकर चली गोलियां, दो घायल

मुरैना. बागचीनी थाना क्षेत्र के कुम्हेरी गांव मेंं मकान पर कब्जा करने के ऊपर दो पक्षों के बीच उस समय गोलियां चलीं, जब गंाव में अधिकांश लोग सो रहे थे। गोलीबारी में दोनों तरफ से एक एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है। लेकिन पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही और जांच उपरांत ही अपराध दर्ज करने की कह रही है।
जानकारी के अनुसार गिर्राज (३०) पुत्र रामकुमार शर्मा व अमर सिंह शर्मा के बीच पुरानी रंजिश भी चली आ रही है। घायल गिर्राज शर्मा ने बताया कि अमर सिंह शर्मा बगैरह मंगलवार की शाम को आए और धमकी दे गए कि सुबह तक मकान खाली कर देना। सुबह होते ही उन्होंने मकान को चारों तरफ से घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से मैं स्वयं घायल हो गया। गिर्राज की पीठ में छर्रा लगा है। वहीं दूसरी तरफ से अमर सिंह शर्मा को भी छर्रा लगा है। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिर्राज शर्मा का कहना हैं कि एक दशक पूर्व अमर सिंह के रिश्तेदार से विवाद हुआ था उस समय भी मुझे गोली लगी थी, तभी से विवाद चला आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस कुम्हेरी पहुंची और घटना की जानकारी ली। एसडीओपी जौरा मानवेन्द्र सिंह का कहना हैं कि मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। चिकित्सक भी गोली लगने से इंकार कर रहा है। विशेषज्ञों से ओपीनियन लेकर ही इसमें अपराध दर्ज किया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Home / Morena / कुम्हेरी में मकान पर कब्जे को लेकर चली गोलियां, दो घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो