scriptकार ने बाइक में टक्कर मारी, दो युवक घायल | Car collides with bike injured two youths | Patrika News
मोरेना

कार ने बाइक में टक्कर मारी, दो युवक घायल

दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया

मोरेनाSep 21, 2017 / 12:47 pm

महेंद्र राजोरे

Accident, accident In Morena, Injured, Hospital, Morena

हादसे में घायल शेरसिंह गुर्जर। फोटो नहीं आया।

मुरैना. नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार में चली जा रही एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार दो लोग घायल हो गए। हादसा बुधवार को दोपहर 12 पिपरई के पास हुआ। नकारी के अनुसार अतरसुमा निवासी शेरसिंह (40 पुत्र जवान सिंह गुर्जर तथा बसेड़ी, धौलपुर निवासी बनवारी पुत्र नेतराम गुर्जर बाइक पर सवार होकर पिपरई जा रहे थे। उनकी बाइक जब पिपरई के पास पहुंची तो तेज रफ्तार में चली आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से शेर सिंह व बनवारी घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिजली के तार में उलझकर गिरी बाइक, पिता व तीन पुत्रियां घायल
बिजली के तार में उलझकर एक बाइक गिर जाने से उस पर सवार एक व्यक्ति व उसकी तीन पुत्रियां घायल हो गईं। हादसा बुधवार की शाम चकपुरा के पास हुआ। जानकारी के अनुसार रेस्टहाउस के पीछे रहने वाला रामेश्वर पुत्र रामदयाल सोलंकी बुधवार को बाइक पर सवार होकर गांव से लौट रहा था। बाइक पर उसकी तीन बेटियां शिवानी 13 वर्ष, प्रियंका 15 वर्ष तथा लीला 19 वर्ष भी बैठीं थी। रास्ते में एक जगह कुछ लोग विद्युत लाइन पर तार डाल रहे थे। रामेश्वर की बाइक इस तार में उलझकर गिर पड़ी। बाइक के साथ रामेश्वर व उसकी बेटियां भी नीचे गिरीं और घायल हो गईं। हादसे के बाद चारों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
मण्डी सदस्य ने सचिव को पीटा, दस्तावेज फाड़े
बुधवार को सुबह तकरीबन 11 बजे कृषि उपज मण्डी समिति के सचिव केशवकांत पुत्र बद्रीलाल शिवहरे का कृषक सदस्य जसवंत सिंह तोमर से विवाद हो गया। पहले बात मुंहवाद तक सीमित रही। बाद में जसवंत ङ्क्षसह तोमर ने केशवकांत की मारपीट कर दी और गाली-गलौज करते हुए जान से मार डालने की धमकी भी दी। यही नहीं जसवंत सिंह ने केशवकांत से सरकारी दस्तावेज छीन लिए और उन्हें फाड़ डाला। झगड़ा शांत होने के बाद केशवकांत ने थाने पहुंचकर इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।

Home / Morena / कार ने बाइक में टक्कर मारी, दो युवक घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो