scriptकमिश्नर ने क्यों लगाई विकास और निर्माण कार्यों सहित नियुक्तियों पर रोक | commissioner, appointments, including, development, works, morena news | Patrika News
मोरेना

कमिश्नर ने क्यों लगाई विकास और निर्माण कार्यों सहित नियुक्तियों पर रोक

निगम की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति असंतोषजनक

मोरेनाSep 15, 2020 / 11:28 pm

rishi jaiswal

कमिश्नर ने क्यों लगाई विकास और निर्माण कार्यों सहित नियुक्तियों पर रोक

कमिश्नर ने क्यों लगाई विकास और निर्माण कार्यों सहित नियुक्तियों पर रोक

मुरैना. राजनीतिक दखल खत्म होने के बाद नगर निगम की समीक्षा में वित्तीय और भौतिक प्रगति की स्थिति निराशाजनक पाई गई है। चंबल कमिश्नर और नगर निगम के प्रशासक आरके मिश्रा ने इसे देखते हुए नए निर्माण एवं विकास कार्यों को स्वीकृत करने पर रोक लगा दी है। नगर निगम आयुक्त व अन्य अधिकारी कोई नवीन नियुक्ति भी नहीं कर पाएंगे।
नगर पालिका निगम का प्रशासक का पदभार ग्रहण करते ही नगर निगम द्वारा चल रहे निर्माण कार्यो की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा की, जिसमें भौतिक एवं वित्तीय प्रगति आनुपातिक दृष्टि से असंतोषजनक पाई गई है। नगर निगम प्रशासक एवं चंबल संभाग के कमिश्नर मिश्रा ने नगर निगम के कमिश्नर अमरसत्य गुप्ता, अधीक्षण यंत्री, संबंधित वरिष्ठ उपयंत्री को निर्देश दिए हैं कि आगामी विधानसभा उप निर्वाचन एवं वर्तमान में कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए समस्त विभागीय निर्माण कार्यों की वित्तीय मामलों के भुगतान की नीतिगत निर्णय तथा नवीन एवं पुराने निर्माण कार्य, मरम्मत कार्यो एवं योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति, कार्यालय अन्तर्गत निर्माण एवं स्थापना के निर्णय तथा नवीन नियुक्ति किए जाने संबंधी आदेश प्रशासक की अनुमति के बिना पारित नहीं किए जाएं।
कुछ इलाकों में दिख रहा अभियान

मुरैना. नगर निगम में चलाया जा रहा विशेष सफाई अभियान का असर कुछ इलाकों में दिखाई दे रहा है। सुबह कमिश्नर के निरीक्षण पर नियमित निरीक्षण पर जाने के आदेश कलेक्टर अनुराग वर्मा ने दिए थे। निरीक्षण शुरू हुआ तो सफाई भी दिखी। यह व्यवस्था बनी रहे, तभी इसका लाभ दिखेगा। हालांकि कुछ इलाकों में अब भी वहीं स्थिति है।

Home / Morena / कमिश्नर ने क्यों लगाई विकास और निर्माण कार्यों सहित नियुक्तियों पर रोक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो