scriptचंबल नदी के उसैदघाट पर मृत मिला मगरमच्छ | Crocodile, dead, Usaidghat, Chambal, river, morena news in hindi, more | Patrika News
मोरेना

चंबल नदी के उसैदघाट पर मृत मिला मगरमच्छ

-वन विभाग ने बताया इसे सामान्य मौत, पोस्टमास्र्टम कराया, बिसरा जांच को भेजा जाएगा, रिपोर्ट आने पर सही कारण चलेंगे पता

मोरेनाFeb 11, 2021 / 11:42 pm

rishi jaiswal

चंबल नदी के उसैदघाट पर मृत मिला मगरमच्छ

चंबल नदी के उसैदघाट पर मृत मिला मगरमच्छ

मुरैना/अंबाह. चंबल नदी के उसैदघाट पर गुरुवार को एक मगरमच्छ मृत मिला। जिसकी लंबाई करीब नौ फीट है। उसैदघाट से आने-जाने वाले लोगों को जैसे पता चला उन्होंने वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग अंबाह के अलावा उत्तरप्रदेश के बाह से अधिकारियों की एक टीम मौके पर पहुंची। पड़ताल में सामने आया कि मगर का शव मप्र की सीमा में है। इसलिए वन विभाग अंबाह की टीम ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम कराया है। जांच के लिए बिसरा भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने पर ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा। लेकिन रेंजर दीपक शर्मा के अनुसार मगरमच्छ के शव पर किसी तरह की चोट, खरोंच के निशान नहीं हैं, इसलिए इसे सामान्य मौत माना जा रहा है।
बिसरा की जांच से होगा मौत का खुलासा

प्रारंभ में ऐसा माना जा रहा था कि किसी ने मगरमच्छ का शिकार किया है, लेकिन शव के परीक्षण में पाया गया कि उसके शरीर पर चोट या खरोंच का कोई निशान नहीं है, इसलिए इसे सामान्य मौत माना जा रहा है। यदि कोई बीमारी रही होगी तो बिसरा की जांच रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगी।
जलीय जीवों के लिए सबसे सुरक्षित है चंबल

चंबल में जलीय जीवों के संरक्षण के लिए सबसे सुरक्षित और उपयुक्त नदी मानी जाती है। २००० करीब घडिय़ाल और ५०० ज्यादा मगर पाए जाते हैं। चंबल की वजह से मप्र का घडिय़ाल स्टेट का दर्जा भी मिला हुआ है।

Home / Morena / चंबल नदी के उसैदघाट पर मृत मिला मगरमच्छ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो