script60 हजार के इनामी डकैत की पुलिस से मुठभेड़, दो साथी गिरफ्तार | dacoit gang opened fire with the intention of killing the police party | Patrika News
मोरेना

60 हजार के इनामी डकैत की पुलिस से मुठभेड़, दो साथी गिरफ्तार

– डकैत गिरोह ने पुलिस पार्टी को जान से मारने की नियत से फायरिंग की

मोरेनाSep 23, 2022 / 10:47 pm

दीपेश तिवारी

dakoit.jpg

मुरैना। पहाडग़ढ़ थाना क्षेत्र के जंगल में स्थित सिंदोर वाले हनुमान मंदिर के आगे रात को पुलिस व ६० हजार के इनामी डकैत गुड्डा गुर्जर से मुठभेड़ की खबर है। पुलिस ने गुड्डा के दो साथी गिरफ्तार कर लिए हैं, लेकिन पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं कर रही है। पहाडग़ढ़ पुलिस ने डकैत गुड्डा गुर्जर निवासी लोहगढ़ थाना नूराबाद, संजय, गजेन्द्र, भूटा व तीन अज्ञात के खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमला करने, बलवा व डकैत अधिनियिम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी पहाडग़ढ़ को मुखबिर से सूचना मिली कि डकैत गुड्डा गुर्जर अपने साथियों के साथ सिंदोर वाले हनुमान मंदिर के आसपास देखा गया है। इसी सूचना की तस्दीक के लिए पुलिस पार्टी मौके पर गई। वहां पर डकैत गिरोह ने पुलिस पार्टी को जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी और मौके से भाग गया। खबर यह भी है कि पहाडग़ढ़ थाना प्रभारी ने गुड्डा के साथी पकड़ लिए हैं, इसलिए मुठभेड़ दिखा दी गई है। विभागीय सूत्रों ने दो की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

दो दर्जन से अधिक संगीन अपराध हैं डकैत पर –
इनामी डकैत गुड्डा गुर्जर पर दो दर्जन से अधिक संगीन अपराध दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, अपहरण का प्रयास, लूट, डकैती, आगजनी सहित अन्य अपराध शामिल हैं। मुरैना जिले के पहाडग़ढ़, नूराबाद, बानमोर, सुमावली, कैलारस सहित ग्वालियर जिले के कुछ थानों में भी अपराध दर्ज हैं।
पहाडग़ढ़ के जंगल में पुलिस से गुड्डा गुर्जर की मुठभेड़ हुई है। पुलिस पार्टी डकैत का पीछा कर रही है। देर रात तक सफलता मिल सकती है। गुड्डा पर फिलहाल 60 हजार का इनाम हैं। इनाम बढ़ाने का प्रस्ताव भेज रहे हैं।
– आशुतोष बागरी, पुलिस अधीक्षक, मुरैना

Home / Morena / 60 हजार के इनामी डकैत की पुलिस से मुठभेड़, दो साथी गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो